लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम आ गया है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग हुई और 27 अक्टूबर से मतगणना शुरू हुई। तीन दिनों की काउंटिंग के बाद गुरुवार को 11 सीटों की तस्वीर साफ हो गई।
11 में से भारतीय जनता पार्टी के हिस्से 6 सीटें और समाजवादी पार्टी के खाते में 5 सीटें आईं। कुछ सीटों पर तो जैसे-तैसे भाजपा जीती।
चुनावी परिणामों ने प्रदेश की राजनीति में कांटे की टक्कर को साफ जाहिर किया है। एक ओर जहां समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर कब्जा जमाकर मजबूत प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने 6 सीटों पर बढ़त हासिल कर अपना दबदबा तो कायम रखा, लेकिन कई सीटों पर मुकाबला इतना कड़ा रहा कि पार्टी काफी नजदीकी अंतर से ही जीत दर्ज करने में सफल हो सकी।
यूपी में एमएलसी की सीटें, जीते हुए उम्मीदवार और हारे हुए उम्मीदवार-
मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-
दिनेश कुमार गोयल (BJP) – विजेता
प्राप्त कुल वोट: 24,929 वोट
जीत का अंतर: लगभग 12,855 वोटों से विजयी
हारे- प्रमेंद्र सिंह भाटी (सपा)
मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
श्रीचंद शर्मा (BJP) – विजेता
नितिन तोमर (सपा)- हारे
जीत का अंतर- लगभग 2500 वोट
आगरा स्नातक सीट
डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह 'गुरु जी' (BJP) – विजेता
शशांक यादव (सपा)
जीत का अंतर- 16000 से ज्यादा मतों का अंतर
आगरा शिक्षक सीट
डॉ. आकाश अग्रवाल (SP) – विजेता
हरि किशोर तिवारी (भाजपा)- हारे
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट
डॉ. मान सिंह यादव (SP) – विजेता
अशोक कुमार राठौर (भाजपा)- हारे
लखनऊ शिक्षक सीट
उमेश द्विवेदी (BJP) – विजेता
सुशील कुमार (सपा)- हारे
लखनऊ स्नातक सीट
कांति सिंह (SP) – विजेता
अवनीश कुमार सिंह (भाजपा)- हारे
जीत का अंतर- 17 हजार से ज्यादा वोट
वाराणसी शिक्षक सीट
लाल बिहारी यादव (SP) – विजेता
प्रमोद मिश्रा (भाजपा)- हारे
वाराणसी स्नातक सीट
आशुतोष सिन्हा (SP) – विजेता (51624 वोट)
केदारनाथ सिंह (भाजपा)- हारे (34148)
जीत का अंतर- 17,476 वोटों का अंतर
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट
डॉ. हरी सिंह ढिल्लो (BJP) – विजेता
दानिश अख्तर (सपा)- हारे
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट
ध्रुव कुमार त्रिपाठी (BJP) – विजेता
राजीव यादव (निर्दलीय उम्मीदवार)- हारे
जीत का अंतर- 307 वोटों का अंतर


