नई दिल्ली
सहकारिता के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय रहकर योगदान देने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सहकारिता के दिग्गज नेता भगवान सिंह यादव को कृभको " कृषक भारती कोआपरेटिव " संस्था द्वारा शुक्रवार को सहकारिता विभूषण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया. इस सम्मान को लेकर पूर्व मंत्री ने इस सम्मान जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताया. इस दौरान गुजरात विधानसभा स्पीकर शंकरभाई एल चौधरी को भी सहकारिता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
नई दिल्ली के होटल अशोका में आयोजित समारोह में इस अवसर बोलते हुए पूर्व मंत्री भगवान सिंह ने कहा की सहकारिता को मजबूत किये बिना देश का विकास संभव नहीं है, जिसका कारण सहकारिता के माध्यम से ही देश के गरीब, मजदूर, किसान का विकास संभव है, इस अवसर पर उन्होंने कृभको के संचालक मण्डल के साथ अध्यक्ष बी सुधाकर चौधरी, उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, प्रबंध संचालक सुन्दर सिंह यादव, संचालक भंवर सिंह शेखावत और राज्य प्रबंधक राजा बाबू सिंह का हृदय से धन्यवाद किया. वही इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा उत्तराखंड के पत्रकार प्रदीप सिंह यादव को आभार व्यक्त किया. पूर्व मंत्री यादव के सम्मान के समय अरुण सिंह तोमर, उनकी नातिन राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित एड.कुं. पवित्रा सिंह, मनोज वास्तव, रामलखन आदि मौजूद रहे.
Friday, September 25
Breaking News
- भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्वच्छता को आदत बनाएं, तभी शहर होंगे स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ : अरुण साव
- रिनपास में बच्चों के लिए बनेगी 20 बेड की यूनिट, मोबाइल की लत छुड़ाने की होगी काउंसिलिंग
- Kosi River Flood Alert: कोसी में 6 लाख क्यूसेक पानी का अलर्ट, 4 जिले हाई अलर्ट पर
- अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री पर महिला किसान चंद्रकांता को 9,510 रुपये की राहत
- रांची में 1.51 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, नई पाइपलाइन और वाल्व लगेंगे
- Rajasthan में ‘Narcotics Control Vision 2026-29’ लागू, नशा तस्करी रोकने पर फोकस
- अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- West Indies Cricket Crisis: खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट फीस में 25% कटौती, बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला
- महासमुंद में मानव तस्करी सिंडिकेट पर छापा, 5 मुख्य आरोपी गिरफ्तार


