भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स-2026 में निशानेबाजी की एयर राइफल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सोमवार को 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने रजत पदक और श्री रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने कांस्य पदक जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि हमारे प्रतिभावान निशानेबाजों ने एशियन गेम्स में सटीक निशाना साधकर भारत को पहले डबल पोडियम फिनिश के जश्न मनाने का अवसर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स में भाग ले रहे भारतीय दल में शामिल सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।
Friday, November 6
Breaking News
- महतारी वंदन की राशि से सुनीता के बच्चों के सपनों को मिल रहे पंख
- जरूरतमंद परिवारों की दीपावली भी होगी रोशन
- MP के 2,790 होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत, अब अपने गृह जिले में मिल सकेगी पोस्टिंग
- मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा भव्य विस्तार : लगभग 250 हेक्टेयर में फैलेगी सफारी
- ओरछा आगजनी में घायलों को मुहैया कराया जायेगा बेहतर स्वास्थ्य लाभ : मंत्री कुशवाह
- चावल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, बाजार में उतरेगा 50 लाख टन बफर स्टॉक
- रामयंत्र की धुन पर ठहरते कदम, सरयू घाट पर आस्था से संवर रही आजीविका
- त्योहार की खुशियों के साथ बच्चों की थाली तक पोषण का स्वाद पहुंचा रही योगी सरकार
- ओडीओपी बना आत्मनिर्भरता का मॉडल, दीपावली पर यूपी की स्थानीय आर्थिकी को मिल रही मजबूती
- उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान


