जम्मू। पीआईबी भोपाल के नेतृत्व में जम्मू की छह दिवसीय यात्रा पर पहुंचे पत्रकारों के अध्ययन दल ने आज जम्मू की पीआईबी निदेशक सुनेहा जलाली से भेंट की। मध्य प्रदेश के पत्रकारों का स्वागत करते हुए सु नेहा जलाली ने बताया कि वर्तमान में जम्मू क्षेत्र में कई विकास परीयोजनाएं चल रही हैं। धारा 370 के रद्द होने के बाद से यहां की विकास योजनाओं में गुणात्मक बदलाव और तेजी आई है। जम्मू एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है, वहीं कई राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण और चौडीकरण हो रहा है। उन्होंने अध्ययन दल को बताया कि वह आने वाले दिनों में जम्मू क्षेत्र की कई विकास योजनाओं और सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से रूबरू होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा भी उपस्थित थे, जिनका स्वागत पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल द्वारा किया गया। पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल के उपनिदेशक शारिक नूर ने सुनेहा जलाली, मीडिया एवं संचार अधिकारी जाकिर मलिक और मुशर्रफ वाणी को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
Monday, September 21
Breaking News
- डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंचे सैकड़ों फरियादी, त्वरित कार्रवाई से खिले चेहरे
- योगी सरकार में हर माह चतुर्थ शनिवार को होगी बीईओ-प्रधानाध्यापक बैठक, केंद्र में रहेंगे निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा
- एशियन गेम्स-2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय निशानेबाजों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दी बधाई
- सड़कों का विकास और समृद्धि से सीधा नाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- योगी सरकार की संवेदनशील पहल से जुड़वा बहनों को मिली अलग पहचान, आधार बनने की राह हुई आसान
- ‘इस्लामाबाद को सोमनाथ बना देंगे’… PTI नेता की धमकी, राजधानी में हाई अलर्ट
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’
- झारखंड की महिलाओं को मिला स्वरोजगार का मौका, 6 जिलों में बांटे गए एगकार्ट
- जमुई छेड़खानी केस में बड़ा एक्शन, 3 नाबालिग निरुद्ध; 2 युवकों की तलाश


