सिंगरौली
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर गौरव बैनल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर गौरव बैनल ने जिलेवासियों एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के बलिदान से प्राप्त हुई है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक आमजन की समस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सुशासन की भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, संयुक्त कलेक्टरअमित बम्हरौलिया, एसडीएम सुरेश जाधव सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sunday, August 16
Breaking News
- वीरांगनाओं के नाम पर किए गए कार्यों के पीछे का ध्येय है महिलाओं की सुरक्षाः सीएम योगी
- बजरंग भक्त मंडल ने सेवा के 7 वर्ष पूरे होने पर एक ही दिन में कीं 3 बड़ी सेवाएं
- रीवा में 88 घंटे से भूखा बैठा था युवक, आधी रात कलेक्टर के आश्वासन पर टूटा गतिरोध
- अजय चंद्राकर का भूपेश बघेल पर तंज, बोले- ‘जूता चोरी के डर से झारखंड छात्र आंदोलन में नहीं जा रहे’
- पश्चिम बंगाल में आज से आयुष्मान भारत लागू, 3.39 करोड़ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन
- राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 नगर पालिका अधिकारियों के तबादले
- वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से मांगी माफी
- अटल जी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन निर्विवाद और निष्कलंक रहाः सीएम योगी
- जशपुर की कैलाश गुफा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए करेंगे दर्शन; 16 हाथियों ने डाला डेरा
- NLSIU दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत और BCI अध्यक्ष को बुलाने पर छात्रों-पूर्व छात्रों की आपत्ति


