नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और फिनलैंड डिजिटाइजेशन और स्थिरता में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं, इससे दोनों देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 6जी, क्लीन एनर्जी और क्वांटम कंप्यूटिंग में सहयोग बढ़ेगा। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देश के बीच हाई-टेक सेक्टर्स में बढ़ रहे सहयोग का जिक्र किया और कहा कि इससे दोनों देशों के संबंधों को नई ऊर्जा मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल की शुरुआत में भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच हुए ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से भारत एंव फिनलैंड के बीच व्यापार निवेश और टेक्नोलॉजी में साझेदारी बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "फिनलैंड के राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली भारत यात्रा पर आए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत करता हूं। आप जैसे अनुभवी नेता का इस वर्ष के रायसीना डायलॉग का मुख्य अतिथि बनना सम्मान और खुशी की बात है। यूक्रेन से लेकर वेस्ट एशिया तक दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में भारत और यूरोप अपने संबंधों के सुनहरे दौर में प्रवेश कर रहे हैं।" दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हैदराबाद हाउस में हुई, जहां भारत एवं फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, वार्ता में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने वार्ता के बाद राष्ट्रपति स्टब के सम्मान में लंच का आयोजन भी किया।
इससे पहले, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फिनलैंड के राष्ट्रपति से मुलाकात की और प्रधानमंत्री के साथ उच्च स्तरीय बैठक से पहले द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि वे रायसीना डायलॉग में राष्ट्रपति स्टब के संबोधन का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां अतिथि नेता मुख्य भाषण देने वाले हैं।
Friday, November 6
Breaking News
- शेयर बाजार में जोरदार उछाल, Sensex 565 अंक चढ़ा, लेकिन स्मॉल-मिडकैप शेयरों में भारी गिरावट
- न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार ओपनर पूरी वनडे सीरीज से बाहर; टीम इंडिया की सीरीज जीत की राह आसान
- पटना में बड़ा एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर, मनेर थाना प्रभारी को भी लगी गोली
- दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ से 919 अतिरिक्त बसें 12 दिनों तक चलेंगी
- IPL 2028 से पहले बड़ा बवाल! दो स्टार खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी से मांगे 40 करोड़ रुपये
- ऑस्ट्रेलियाई टीम में माइक हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एशेज से ओलंपिक तक संभालेंगे अहम भूमिका
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट अब लिख रहा विकास की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- MP में 20 साल का रोड नेटवर्क मास्टर प्लान तैयार, 55 हजार किमी सड़कों का होगा सर्वे
- गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन, पशुपालकों को किया जाएगा सम्मानित
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुरैना में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत स्वामित्व दस्तावेजों के रजिस्ट्री अभियान में होंगे शामिल


