पल्लेकेले
क्या खूब खेले अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक!!! एक समय टॉम बेंटन के आउट होने पर इंग्लैंड का स्कोर 58/4 था, फिर सैम करन के आउट होने के बाद स्कोर 103/5 हो गया. लेकिन ब्रूक ने इस मुकाबले में पिच पर ऐसा बल्ला गाढ़ा, वो टीम को जीत दिलवाने से पहले कुछ देर पहले आउट हुए, लेकिन तब तक इंग्लैंड की जीत मुकर्रर हो चुकी थी.
इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे पहले अपनी बर्थ सिक्योर कर ली. वहीं हैरी ब्रूक ने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. वहीं एक कीर्तिमान तो ऐसा बना, जो किसी टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार बना… ये था किसी कप्तान द्वारा शतक बनाने का. यह 2007 से शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप में कोई भी नहीं कर पाया था, लेकिन ब्रूक ने इसे मंगलवार (24 फरवरी) को कर दिखाया.
T20 में किसी कप्तान का सबसे अधिकतम स्कोर
100 – हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026*
98 – क्रिस गेल बनाम भारत , ब्रिजटाउन, 2010
94* – लोर्कन टकर बनाम ओमान, कोलंबो SSC, 2026
92 – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया , ब्रिजटाउन, 2024
T20Is में हैरी ब्रूक का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ खूब चलता है, एक बानगी नीचे आंकड़ों में देख लीजिए
इनिंग्स: 10, रन: 376, एवरेज: 62.66, SR: 159.32, 100s/50s: 1/1
इस रिकॉर्ड के अलावा भी इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो गजब के रहे, आइए उन पर भी नजर डाल लेते हैं.
T20 वर्ल्ड कप में रनचेज में सेंचुरी
116* – एलेक्स हेल्स vs श्रीलंका, 2014
100* – क्रिस गेल vs इंग्लैंड, 2016
100* – पथुम निसंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2026
100 – हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान , 2026*
T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिकतम इंडिविजुअल स्कोर
116* – एलेक्स हेल्स बनाम श्रीलंका , चटगांव, 2014
101* – जोस बटलर बनाम श्रीलंका, शारजाह, 2021
100 – हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026*
99* – ल्यूक राइट बनाम अफगानिस्तान, कोलंबो RPS, 2012
इंग्लैंड के लिए तीनों फ़ॉर्मेट में शतक: जोस बटलर, डेविड मलान और अब हैरी ब्रूक इस लिस्ट में आ गए है. वहीं इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने सभी चार मैच जीते हैं और T20Is में अपने पिछले छह हेड-टू-हेड भी जीते हैं.
T20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा सेमीफाइनल में पहुंचे वाली टीम
5 – इंग्लैंड (2016-26)*
4 – पाकिस्तान (2007-12)
4 – श्रीलंका (2009-14)
इस वर्ल्ड कप में स्पिन के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज
इनिंग्स: 6, रन: 590, बॉल्स: 420, एवरेज: 23.6, SR: 140.5 डॉट%: 28.4
डिसमिसल्स: 25 — किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा, यानी साफ है कि इंग्लैंड की टीम स्पिन के खिलाफ कमजोर है.
पाकिस्तान vs इंग्लैंड सुपर8 टी20 वर्ल्ड कप मैच में क्या हुआ?
इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार शतक लगाकर अकेले दम पर इंग्लैंड को सुपर 8 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट से जीत दिलाई, जिससे इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई.
ब्रूक ने 51 गेंदों में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 100 रन बनाए. उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पाकिस्तान के नौ विकेट पर 164 रन के टारगेट को पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया और सुपर 8 स्टेज में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. विल जैक्स (28) ने भी ब्रूक का बहुत अच्छा साथ दिया. पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी (4/30) और उस्मान तारिक (2/31) ने विकेट लिए.
इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान के 45 गेंदों में 63, बाबर आजम और फखर ज़मां 25-25 रन बनाकर बनाए. इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन (3/24), जेमी ओर्वटन (2/26) और जोफ्रा आर्चर (2/32) सबसे सफल गेंदबाज रहे.


