देहरादून
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड बनी रहेगी।
पूर्वानुमान के अनुसार 21 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में 21 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होने की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे का असर बढ़ सकता है। घना कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड और अधिक महसूस होगी।
इससे पहले, 18 जनवरी को मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बताया कि 21 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी (3400 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
इसी तरह, 22 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी (3200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 23 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी (3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों तथा मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी (3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।
इसके अलावा, 24 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा बर्फबारी (3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना है। राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों तथा मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा बर्फबारी (3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना है।
Monday, April 27
Breaking News
- आज का राशिफल,मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन, पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
- पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने किया हमला
- चुनावी मंच पर सायोनी घोष का अलग अंदाज़, संस्कृत मंत्र से लेकर कलमा तक का जिक्र
- इंदौर ट्रैफिक पुलिस का ‘तीसरा नेत्र’, ड्रोन से चौराहों पर निगरानी, 2430 चालान
- MP के 3,259 संदिग्ध बांग्लादेशियों पर विवाद, बंगाल सरकार ने बताया अपना निवासी
- 6 जिलों में 55 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं सफल उद्यमी, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- विद्यार्थी सांस्कृतिक गौरव को समझे और देश के निर्माण के लिये काम करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी हेमंत बर्मन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में रजत पदक
- वाइट हाउस डिनर शूटिंग पर ट्रंप का बयान, हमलावर के दिल में थी नफरत
- इकाना स्टेडियम में KKR ने LSG को दिया 156 रनों का लक्ष्य, मुकाबला रोमांचक मोड़ पर


