पटना
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और परिवार से निकाले जाने के बाद जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की लालू यादव से दिल्ली में मुलाकात हुई। अनुष्का यादव प्रकरण के बाद पिता और पुत्र के बीच सात माह बाद मुलाकात हुई। लैंड फॉर जॉब केस को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में हाजिर होने के बाद तेज प्रताप यादव बहन मीसा भारती के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने पिता से आशीर्वाद लिया और दही-चूड़ा भोज में शामिल होने का न्योता दिया। तेजस्वी यादव तब बहन के घर पर मौजूद नहीं थे। एक जनवरी को वे मां रबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई देने 10 सर्कुलर रोड पहुंच गए थे। नए साल में उन्होंने माता और पिता दोनों का आशीर्वाद ले लिया। 14 जनवरी को उनके आवास(पटना) पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है जिसमें एनडीए के कई नेताओं को न्योता दिया गया है।
Saturday, November 7
Breaking News
- झारखंड स्थापना दिवस पर 235 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित, टॉपर्स को मिलेंगे 3 लाख रुपये
- अमेरिकी नागरिकों से ठगी मामले में बड़ा खुलासा, चेतन के बाद कई नेता और पुलिस अधिकारी रडार पर
- दीपावली-छठ पर यूपी के अस्पताल हाई अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं
- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या
- दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो से पहले विवाद, ‘पटियाला पेग’ समेत 4 गानों पर रोक लगाने की मांग
- बिहार के सहरसा में बनेगा मयूर अभ्यारण्य, आरण गांव में हैं 500 से अधिक मोर
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: राजस्थान की लूनी, बांडी और जोजरी नदी के आसपास नए उद्योगों पर रोक
- बिहार के 52 उद्यमी दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखाएंगे हुनर, मिलेगा बड़ा बाजार
- दिवाली से पहले FDA का बड़ा एक्शन, Zepto-Blinkit समेत 105 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड
- CG में जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच


