नई दिल्ली
अजमेर में स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर सालाना उर्स के दौरान प्रधानमंत्री और अन्य संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की ओर से चादर चढ़ाने की परंपरा को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस फैसले का अजमेर कोर्ट में चल रहे मामले पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत फैसला नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणियों का अजमेर की अदालत में दरगाह द्वारा शंकर मोचन महादेव मंदिर पर कथित "अवैध कब्जे" के संबंध में लंबित मुकदमे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
यह याचिका विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने दायर की थी। याचिका में कहा गया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में पहली बार अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने की परंपरा शुरू की थी और इसके बाद हर साल यह परंपरा निभाई जाती रही, लेकिन यह प्रथा ना तो किसी कानून में लिखी है और ना ही यह संविधान के अनुरूप है।
याचिका में यह भी दावा किया गया कि इस दरगाह के स्थान पर पहले एक प्राचीन शिव मंदिर था। इस विषय पर पहले ही अजमेर कोर्ट में एक मामला विचाराधीन है। ऐसे में याचिकाकर्ता का तर्क था कि पेंडिंग केस के दौरान चादर चढ़ाने की परंपरा उस मामले को प्रभावित कर सकती है।
गौरतलब है कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 814वें उर्स पर 22 दिसंबर को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार की ओर से अजमेर दरगाह में चादर और फूल चढ़ाए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने सम्मान के प्रतीक के रूप में पवित्र दरगाह पर चादर चढ़ाई। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की तरफ से अलग चादर चढ़ाई थी।
Monday, April 20
Breaking News
- पचपदरा रिफाइनरी में अचानक भड़की आग, मची अफरातफरी; पीएम मोदी का उद्घाटन था कल, सीएस पहुंचे
- छत्तीसगढ़ में ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का भूमिपूजन: मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ
- जशपुर में प्लेन क्रैश,एयरक्राफ्ट अचानक पहाड़ी से टकराया, आग की लपटें दूर तक फैलीं, पायलट-को-पायलट की मौत की आशंका
- रेलवे की छप्परफाड़ कमाई, कबाड़ बेचकर ₹6,800 करोड़ कमाए, रिकॉर्ड तोड़ा
- IPL 2026: वैभव का विकेट लेते ही वरुण ने रचा ‘दोहरा शतक’, T20 क्रिकेट में इतिहास
- जनगणना में बड़ा बदलाव: रसोई से बाथरूम तक की होगी गिनती, वाहनों का भी देना होगा पूरा ब्योरा
- जग्गी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: अमित जोगी की याचिकाएं टैग, 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त सुनवाई
- महिला आरक्षण पर सड़क पर उतरी BJP, भोपाल में ‘जन आक्रोश’ प्रदर्शन; CM ने विपक्ष को दिया कड़ा संदेश
- 7.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से कांपा जापान, सुनामी का अलर्ट जारी
- आज गुजरात की टक्कर मुंबई से, जानें दोनों टीमों का रिकॉर्ड; रोहित शर्मा की फिटनेस पर आया अपडेट


