नई दिल्ली
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरी दिन गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,35,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे लुढ़क गया है, साथ ही चांदी की कीमत भी 2.33 लाख रुपए प्रति किलो से नीचे पहुंच गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 2,182 रुपए कम होकर 1,34,599 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,36,781 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,293 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,25,291 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 1,02,586 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,00,949 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमी देखी गई है। चांदी का दाम 3,111 रुपए कम होकर 2,32,329 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,35,440 रुपए प्रति किलो था। हाजिर के उलट वायदा बाजार में सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.35 प्रतिशत बढ़कर 1,36,767 रुपए हो गया है। चांदी 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 6 प्रतिशत बढ़कर 2,37,894 रुपए हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी हावी रही। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोने का दाम 1.61 प्रतिशत बढ़कर 4,412 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 7.04 प्रतिशत बढ़कर 75.44 डॉलर प्रति औंस पर है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना एमसीएक्स पर करीब 1,200 रुपए की तेजी के साथ बंद हुआ। कॉमेक्स में रिकवरी से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला। बाजार में निवेशकों की निगाहें अमेरिकी फेड के मिनट्स पर हैं। आने वाले समय में सोना 1,32,000 रुपए से 1,38,500 रुपए की रेंज में रह सकता है।
Wednesday, April 29
Breaking News
- गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल शुरू: जानिए प्रति किमी दरें और मेरठ–प्रयागराज सफर का खर्च
- चीफ जस्टिस की सुनवाई के दौरान पोर्न वीडियो चला, वर्चुअल मीटिंग आनन-फानन में बंद करनी पड़ी
- रियान पराग की वेपिंग विवाद में फंसी कप्तानी, BCCI जांच के बाद तय करेगा सजा
- वेटरन एक्टर पेंटल का वीडियो वायरल, बोले– “मैं एक्टर नहीं, मेरे फॉलोअर्स नहीं हैं”
- यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टली, अब ग्लोबल लेवल पर तय होगी नई डेट
- किसानों को मिलेगी 122.28 करोड़ रुपये की फसल क्षतिपूर्ति, वितरण कार्यक्रम 4 मई को
- मेरिट लिस्ट अनियमितता पर बड़ा अपडेट, हाई कोर्ट में 257 याचिकाओं पर सुनवाई जारी
- गर्मी में पानी संकट से राहत, 46 गांवों में लगेंगे ग्रे-वॉटर प्लांट और जलस्रोतों पर सिस्टम
- अंग्रेजी शराब ठेकेदार की मनमानी एमआरपी से ज्यादा वसूली करने का आरोप
- सरपंच और सचिव कर रहे अपने मन की राज ग्रामीणों ने लगाया आरोप


