पेरिस
फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय चाय प्रतियोगिता उस वक्त कूटनीतिक विवाद में बदल गई, जब चीनी दूतावास के कर्मचारियों ने ताइवान का नाम और झंडा दिखाए जाने पर पुरस्कार समारोह बाधित करने की कोशिश की। फ्रांस के पेरिस में आयोजित ‘टीज़ ऑफ द वर्ल्ड इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट’ के पुरस्कार समारोह के दौरान चीनी दूतावास के कर्मचारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। यह घटना तब हुई, जब आयोजकों ने ताइवान का उल्लेख किया और रिपब्लिक ऑफ चाइना (ताइवान) का झंडा प्रदर्शित किया। ताइवान के ताइचुंग शहर के जुशिन टी फैक्ट्री के सीईओ ह्सीह चुंग-लिन को उनकी हुआगांग स्नो सोर्स टी के लिए विशेष पुरस्कार दिया जा रहा था।
इसी दौरान चीनी दूतावास के दो प्रतिनिधि खड़े हो गए और जोर-जोर से नारे लगाने लगे “ताइवान चीन का ही एक प्रांत है” और “ताइवान चीन का हिस्सा है।”घटना का वीडियो सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी आलोचना शुरू हो गई। आयोजकों ने चीनी प्रतिनिधियों की इस हरकत को नजरअंदाज करते हुए समारोह जारी रखा, जबकि दर्शकों ने चीनी कर्मचारियों को हूट किया और ताइवान के प्रतिनिधि के समर्थन में तालियां बजाईं। समारोह के बाद आयोजित रात्रिभोज में ह्सीह चुंग-लिन ने कहा कि कई प्रतिभागियों ने उन्हें बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान ताइवान की भूमिका के चलते दुनिया में उसके प्रति सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चीन की ऐसी हरकतें केवल नाराजगी और विरोध को ही जन्म देती हैं।
ताइवान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ह्सियाओ कुआंग-वेई ने चीन को अंतरराष्ट्रीय शिष्टाचार का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बीजिंग को वैश्विक मंच पर मज़ाक का पात्र बना रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन को ताइवान के साथ सम्मानजनक और समान आधार पर संवाद करना चाहिए। गौरतलब है कि AVPA (एजेंसी फॉर द वैलोराइजेशन ऑफ एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हर साल 700 से अधिक वैश्विक उत्पादक भाग लेते हैं। इस वर्ष अमेरिका, जापान और श्रीलंका के चाय उत्पादक भी प्रतियोगिता में शामिल थे।
Saturday, August 29
Breaking News
- 29 अगस्त को लॉन्च होगा Ather का नया Konark EV स्कूटर, TVS iQube और Bajaj Chetak को देगा टक्कर
- अंगदान के बाद नेत्रदान में भी इंदौर बना मिसाल, 16 साल में दान हुए 19 हजार कॉर्निया
- भारत-पाकिस्तान की एक और टक्कर तय, UAE में दिग्गजों की महाजंग; जानें तीसरे सीजन की तारीख
- हेरिटेज ट्रेन का जबरदस्त क्रेज! 21 सितंबर तक सीटें फुल, नॉन-एसी में सिर्फ एक दिन की वेटिंग बाकी
- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2027 की तैयारी तेज, 8 देशों के निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता देंगे CM
- IRCTC में बड़ा बदलाव! अब ट्रेन टिकट बुकिंग होगी पहले से तेज और आसान
- LPG के नए कनेक्शन की बुकिंग कब से शुरू होगी? सरकार ने बताई पूरी स्थिति
- होटल में चेक-इन का नियम बदला! अब Aadhaar कार्ड नहीं, QR कोड और OTP से होगी पहचान
- Uber Black जैसा किराया, सफर हवा में! इस शहर में शुरू होने जा रही Flying Taxi
- अफसर ने अटकाई फाइल तो छिन सकती है पावर! जेब से जुर्माना भी कटेगा, जानें MP का नया ऑटो एस्कलेशन कानून


