मुंबई
मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने 11 से 15 दिसंबर के दरमियानी बैंकॉक से आए 11 यात्रियों से 33.42 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया। पहले से मिली सूचना के आधार पर कस्टम्स ने इस सभी यात्रियों को गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट कमिश्नरेट, मुंबई कस्टम्स जोन-3 के अधिकारियों ने रूपरेखा के आधार पर यह कार्रवाई की और इस मामले में कुल 8 गिरफ्तारियां की हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें से चार मामलों में 5 यात्रियों के पास से कुल 16.482 किलोग्राम संदिग्ध नशीले पदार्थ (हाइड्रोपोनिक वीड) बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 16.482 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, दूसरे मामले में बैंकॉक से अलग-अलग फ्लाइट्स से आए 6 यात्रियों को 16.940 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 16.940 करोड़ रुपए है। कस्टम्स अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई सूचना पर की गई, जिससे इन नशीले पदार्थों की तस्करी की कोशिश को समय रहते नाकाम किया जा सका। यह कार्रवाई कस्टम्स और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त सख्ती का परिणाम है, जो अवैध नशीले पदार्थों के प्रवेश को रोकने के लिए लगातार सतर्क रहते हैं।
वहीं, इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने 10 और 11 दिसंबर की दरमियानी रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए पांच यात्रियों से कुल 42.898 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया था। मुंबई कस्टम्स जोन-3 के एयरपोर्ट कमीश्नरेट की टीम ने गुप्त सूचना और प्रोफाइलिंग के आधार पर चार अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की थी। बरामद किए गए प्रतिबंधित मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी गई थी।
कस्टम्स के अधिकारियों के अनुसार, प्रोफाइलिंग के आधार पर तीन अलग-अलग मामलों में तीन यात्रियों से कुल 33.888 किलोग्राम संदिग्ध एनडीपीएस पदार्थ, यानी हाइड्रोपोनिक वीड, जब्त किया गया था। इसकी कीमत लगभग 33.888 करोड़ रुपए थी। तीनों यात्री बैंकॉक से विभिन्न उड़ानों के जरिए मुंबई पहुंचे थे। पूछताछ और सबूत के आधार पर उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।
Thursday, July 30
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 30 July 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, जानें किसे आज रहना होगा सावधान
- अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार
- धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
- परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार
- योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना
- शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
- धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
- ग्वालियर बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब, लगभग 15 हजार करोड़ रुपए निवेश और 5 हजार रोजगार होगा सृजन
- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता


