मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। घने कोहरे की वजह से सात बसें और तीन छोटे वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में लोगों की जान जाने का दुख बहुत ज्यादा है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।"
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"
बता दें कि इस भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा 7 बसों और 3 छोटी गाड़ियों के बीच हुआ था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों में आग लग गई। हादसे के बाद 70 लोगों को जलती हुई गाड़ियों से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और प्रशासन की ओर से हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए।
एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पहले एक दुर्घटना हुई, जिसके बाद तीन से छह बसों में आग लग गई। हादसे के समय बसें पूरी तरह भरी हुई थीं और सभी सीटों पर यात्री मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह हादसे के वक्त सो रहा था। अचानक जोरदार आवाज के साथ आग फैल गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
Saturday, February 7
Breaking News
- दुनिया में 95 तरह के मेटल, लेकिन सोना-चांदी क्यों हैं इंसान के सबसे फेवरेट? साइंस से जानें
- MP Board Exam: शिक्षक और अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी से इनकार पड़ेगा भारी, हो सकती है कड़ी कार्रवाई
- मध्य प्रदेश सरकार करेगी ग्राम पंचायतों तक एमएसएमई का विस्तार
- एमपी में ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा क्यूआर कोड, जानें कैसे काम करेगा ये सिस्टम
- एमपी के 15 जिलों को 1500 करोड़ की छूट देगी बिजली कंपनी, घर-घर बताएगी स्मार्ट मीटर के फायदे
- बिकिनी में नताशा स्टानकोविक ने पूल में दिए सिजलिंग पोज, हार्दिक पंड्या की EX वाइफ
- पीएमएफएमई योजना- प्रदेश के युवा विभिन्न उद्योग स्थापित कर बना रहे हैं अपनी पहचान
- एमपी ट्रांसको में स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
- बांग्लादेश को अमेरिका का गुलाम बनाकर जाएंगे यूनुस? चुनाव से पहले सीक्रेट डील ने मचाई खलबली
- बंगाल में यूपी के 54 भाजपाई संभाल रहे चुनावी मोर्चा, 47 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी हर नेता को


