रायपुर (mediasaheb.com) | रायपुर के Hotel Babylon International में ISACON 2025 का आयोजन इन दिनों अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और सहभागिता के साथ जारी है। देश और विदेश के निश्चेतना विशेषज्ञों ने इस वार्षिक सम्मेलन में अपने अनुभव, शोध और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आज सम्मेलन के पाँचवें दिन कई महत्वपूर्ण अकादमिक, शोध और तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें आधुनिक एनेस्थीसिया तकनीक, मशीनों के उपयोग में आने वाली चुनौतियाँ और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। पुराने तरीकों में हुए नए शोध और वर्तमान समय में आ रहे तकनीकी बदलावों पर भी जानकारी साझा की गई। बाल्य एवं शिशु निश्चेतना पर आधारित विशेष सत्र में सर्वोत्तम पाँच शोधों की प्रस्तुति दी गई, जिसे विशेषज्ञों ने काफी सराहा। युवा शोधकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी : समागम की विशेषता रही नए विद्यार्थियों की शोध प्रस्तुतियाँ। विभिन्न सत्रों में इन्हें पुरस्कार समूहों में बांटा गया, जिससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा हुई और विद्यार्थियों ने अपनी सर्वोत्तम प्रस्तुति दी।
स्वास्थ्य और कल्याण पर विशेष ध्यान: योगा सत्र आज सुबह 1 घंटे 30 मिनट का योगा सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें आयोजन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अन्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस सत्र में उपस्थित रहे: डॉ. महेश सिन्हा – मुख्य सलाहकार, डॉ. सुधीर टिचकुले – चेयरमैन, डॉ. प्रदीप शर्मा – सचिव, डॉ. प्रतिभा जैन शाह – साइंटिफिक चेयरपर्सन, डॉ. सुब्रत कुमार सिंघा – साइंटिफिक सचिव, डॉ. जया लालवानी – कार्यशाला चेयरपर्सन, डॉ. मयंक कुमार – कार्यशाला सचिव
इन सभी विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को सहभागिता के लिए प्रेरित किया और सम्मेलन के इस स्वास्थ्य-केंद्रित आयाम की सराहना की। आयोजन समिति का संदेश
आयोजन समिति ने बताया कि ISACON 2025 के मुख्य उद्देश्यों – ज्ञान का आदान-प्रदान, तकनीकी नवाचार, शोध को प्रोत्साहन तथा विशेषज्ञों और विद्यार्थियों के बीच संवाद – सफलतापूर्वक पूरे हो रहे हैं। चेयरमैन डॉ. सुधीर टिचकुले ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के समर्पण और परिश्रम से यह सम्मेलन सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।


