बेंगलुरु
भारतीय टीम ने अमेरिका को 10 विकेट से हराकर दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अमेरिका का भारत के खिलाफ बेहद साधारण प्रदर्शन रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 60 रन बना सकी। अमेरिका के लिए तात्याना ने 17 और कैरोलीन ने 12 रन बनाए। इसके अलावा, अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बेदम नजर आईं। भारत की तरफ से सिमरनजीत कौर, सुनीता सराठे, सिमू दास, और गंगा कदम ने 1-1 विकेट लिए। कई बल्लेबाज रन आउट हुए।
61 रन का सामान्य लक्ष्य भारतीय टीम ने बेहतरीन अंदाज में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए हासिल किया। भारत ने 3.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाकर मैच 10 विकेट से हासिल कर लिया। सिमरनजीत कौर ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए, जबकि काव्या एन.आर. ने 12 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। सिमरनजीत कौर प्लेयर ऑफ द मैच रही।
भारत की विश्व कप के छठे मैच में ये चौथी जीत थी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अमेरिकी टीम बेहद युवा है। विश्व कप के लिए अमेरिकी टीम को भारत की संस्थाओं के सहयोग से पिछले 1 साल के दौरान तैयार किया है। अमेरिका बेशक हार गई, लेकिन टीम ने वैश्विक स्तर पर खेलने का जज्बा दिखाया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगाई।
भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। मैच कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम इंडिया कड़ी तैयारी कर रही है।
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप का आयोजन 11 नवंबर से 23 नवंबर तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है। विश्व कप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमेरिका की टीम हिस्सा ले रही है।
Sunday, November 1
Breaking News
- दीपावली पर कासगंज रोडवेज की सभी 107 बसें रहेंगी ऑनरूट, यात्रियों को मिलेगी राहत
- सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, रोक लगाने से किया इनकार
- भोपाल नेशनल हेराल्ड जमीन मामले में कोर्ट का फैसला, बेदखली की मांग खारिज
- चीनी मिल में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने 23 साल की उम्र में पास की UPSC; अब बनीं ज्वाइंट सेक्रेटरी
- MP सरकार फिर लेगी 4,000 करोड़ का कर्ज, 3 नवंबर को बाजार से जुटाएगी राशि
- 1 नवंबर से बदल गए LPG, GST और म्यूचुअल फंड के नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
- 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले
- कभी नक्सलियों की गोलियों से गूंजते थे ये गांव, अब घर-घर पहुंचकर लोगों की जरूरतें जान रहे अधिकारी
- 1 नवंबर को रवि पुष्य-सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, खरीदारी के लिए शुभ दिन
- RIL Q2 Results: रिलायंस का मुनाफा 41% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, Jio का भी शानदार प्रदर्शन


