नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के बढ़त पर खुशी जाहिर की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि निसंदेह बिहार की जनता बधाई की पात्र है। यहां की जनता ने एक बार फिर से एक ऐसी सरकार का चयन करने का फैसला किया है, जो कि विकास पर विश्वास करती है। रेखा गुप्ता ने कहा कि एनडीए सरकार विकास से संबंधित किसी भी कार्य को लेकर कोई समझौता नहीं करती। पिछले दो दशकों में बिहार में एनडीए के शासनकाल में विकास से संबंधित कई काम हुए हैं और आज की जीत उन्हीं कामों का नतीजा है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। बिहार की जनता ने राजनीति से ऊपर बढ़कर विकास को तवज्जो दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि निश्चित तौर पर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में इसी तरह से विकास से संबंधित कार्य तीव्र गति से होते रहेंगे। एनडीए ने कभी बिहार में विकास से संबंधित कामों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया और न ही आगे कभी करेगी। हमारे लिए विकास हमेशा से ही सर्वोपरि रहा है और आगे भी रहेगा।
उन्होंने कहा कि एनडीए को मिली इस अद्भुत बढ़त को लेकर मैं बिहार और दिल्ली दोनों की जनता को बधाई देना चाहूंगी। एनडीए का प्रदर्शन शानदार है।
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे को प्रत्याशित बताते हुए कहा कि हमें पहले से पता था कि बिहार में एनडीए की जीत होने जा रही है। जिस दिन महागठबंधन ने ‘शहाबुद्दीन अमर रहे’ के नारे लगाए थे, जिस दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छठ पूजा को ‘ड्रामा’ करार दिया, क्या ऐसी स्थिति में कोई गुंजाइश बची थी कि बिहार के लोग किसी दूसरे विकल्प का इंतजार करते? ये लोग समझते थे कि हम कभी विकासवादी राजनीति को छोड़कर जंगलराज वाली राजनीति करेंगे, तभी मैं समझ चुका था कि प्रदेश की जनता इस बार एनडीए का साथ देने जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने मिलकर बिहार की जनता का विश्वास जीता है। आज एनडीए के शासनकाल में प्रदेश में चौतरफा विकास से संबंधित काम हो रहे हैं। मुफ्त बिजली से लेकर पक्की सड़क राज्य सरकार की तरफ से सुनिश्चित की जा रही है। बिहार के लोगों ने यह बता दिया कि जो हमारे लिए काम करेगा, हम उसी को पसंद करेंगे।
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपनी ही पार्टी को समाप्त करने का मन बना लिया है। बिहार का चुनाव संस्कार की भी लड़ाई थी। हमारा संस्कार ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ है, लेकिन उनका संस्कार कट्टा लेकर मारने का था। बिहार की जनता ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया।
Tuesday, June 16
Breaking News
- अमेरिका-ईरान समझौते पर इजरायल का कड़ा ऐतराज, बोला- किसी डील से बंधे नहीं; फिर बढ़ा युद्ध का खतरा
- Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज
- आंगनबाड़ी केंद्रों में PAM बैठक: बच्चों के विकास में पिता की भूमिका पर जोर
- सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जेवर एयरपोर्ट से किसानों का सीएम आवास तक सफर: 172 किसानों ने किया योगी से संवाद
- विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार मिशन लागू: ग्रामीण रोजगार में बड़ा बदलाव
- सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू
- होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी


