जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गोहलपुर थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार महिला लंबे समय से किराए के मकान में यह अनैतिक कारोबार चला रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में हर दिन अलग-अलग लोग आते-जाते थे, और जब भी किसी ने विरोध किया, तो महिला गालियां देने लगती और धमकाती थी। मोहल्ले की महिलाओं ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार आज सभी महिलाएं एकजुट होकर गोहलपुर थाने पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत छापा मारा और मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि महिला कभी किसी को अपना पति तो कभी रिश्तेदार बताकर धोखा देती थी। जब लोगों ने मकान मालिक को इस अनैतिक गतिविधि के बारे में बताया, तो उसने कार्रवाई करने के बजाय चुप रहने की सलाह दी। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।
Friday, August 21
Breaking News
- उदयनिधि की विजय को चुनौती, बोले- तुरंत खोलें भ्रष्टाचार की फाइलें और सबूत दें
- CG में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की जांच तेज, एनालॉग पनीर पर भी खाद्य विभाग की नजर
- JSSC CGL पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों की नौकरी पर संकट टला
- बदनावर-टिमरवानी फोरलेन मुआवजे को लेकर किसानों का प्रदर्शन, खुले आसमान के नीचे गुजारी रात
- योगी का अखिलेश पर हमला: ‘PDA की परिभाषा गिरगिट की तरह बदल रही, P को पाकिस्तान भी बता देंगे’
- अलास्का में चार्टर प्लेन क्रैश, 2 पायलट समेत 8 लोगों की मौत
- अमिताभ कांत बोले- अब भारत का दौर, अगले तीन दशक में तेजी से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- जो रूट 1 रन से चूके, विराट कोहली के खास क्लब में नहीं बना पाए जगह
- पेलेट गन मामले में राहुल गांधी का धरना, FIR की मांग पर दिल्ली पुलिस से भिड़े
- CG में सोशल मीडिया पर कांग्रेस-भाजपा की अनोखी जंग, मुर्गे और गधे को लेकर छिड़ी लड़ाई


