वाशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शटडॉउन से आर्थिक गर्त में डूब रहे अपने देश को छोड़ कर अपने इस कार्यकाल में पहली बार एशिया की यात्रा पर निकल गए हैं। इस यात्रा के दौरान ट्रंप के निवेश समझौतों और शांति प्रयासों पर चर्चा करने की उम्मीद है। ट्रंप अपनी एशिया यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से आमने-सामने की मुलाकात करेंगे और व्यापार संबंधी जटिलताओं को कम करने की कोशिश करेंगे। ट्रंप ने ‘एयर फोर्स वन' (अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष विमान) में अपने साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे पास एक बेहतर समझौता करने की अच्छी संभावना है।''
उन्होंने कहा कि वह शी जिनपिंग के साथ फेंटेनाइल की तस्करी और चीन द्वारा अमेरिका से सोयाबीन की कम खरीद पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि हमारे किसानों का ध्यान रखा जाए। और वह भी यही चाहते हैं।'' मलेशिया की अपनी लंबी उड़ान के तहत कतर में ईंधन भरवाने के दौरान ट्रंप ने अपने विमान में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से भी मुलाकात की। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने गाजा में सुरक्षा समझौतों की प्रगति पर चर्चा की।
Thursday, August 27
Breaking News
- सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने पर हरियाणा विधानसभा में हंगामा, बागी कांग्रेस विधायक ने की कार्रवाई की मांग
- उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
- CG की रेल सुरंग में ट्रैक पर टहलता दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत
- नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा
- जबलपुर में 472 करोड़ से T-72 टैंकों की ओवरहॉलिंग, सालाना 12 टैंक होंगे अपग्रेड
- खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम युवाओं को विकसित भारत के विजन से जोड़ने का सार्थक मंच- मंत्री सारंग
- MOTN Survey: Gen-Z के लिए नौकरी सबसे बड़ा मुद्दा, 53 फीसदी युवाओं ने बताई पहली प्राथमिकता
- गर्भावस्था में नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन भी जरूरी- डॉ. मनीषा वास्तव
- बिहार में बनेगा सिर्फ महिलाओं का विश्वविद्यालय, छात्राओं से लेकर कुलपति तक होंगी महिलाएं


