इस्लामाबाद
पाकिस्तान-अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान के दीमर जिले में सोमवार को पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी पांचों क्रू सदस्य मारे गए। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
पाकिस्तानी दैनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर दीमर जिले के चिलास कस्बे में एक नवनिर्मित प्रस्तावित हेलिपैड पर परीक्षण लैंडिंग कर रहा था, तभी हादसा हो गया।
दीमर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल हामिद ने कहा, “रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत कार्य जारी है।”
हादसे के तुरंत बाद एफसीएनए कमांडर, डीजी जीबी स्काउट्स, दीमर के कमिश्नर और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू दल जलते हुए मलबे को बुझाने में जुटे रहे।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन प्राथमिक रूप से “तकनीकी खराबी” को कारण माना जा रहा है।
सूचना अधिकारी फराक ने इस दुर्घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, स्थानीय नेता हाजी गुलबर खान ने भी पुष्टि की कि “हादर क्षेत्र में सेना का एविएशन हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ।” उन्होंने चिलास अस्पताल में आपातकाल लगाने और सभी चिकित्सा कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब कुछ ही सप्ताह पहले खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में एक और सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो पायलट और तीन क्रू सदस्य मारे गए थे। वह हेलीकॉप्टर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री लेकर गया था।
साल 2024 में भी खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान में एक पेट्रोलियम कंपनी का हेलीकॉप्टर श्वा ऑयल फील्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें छह लोगों की मौत और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
Tuesday, August 18
Breaking News
- Aerospace X1 ने रचा इतिहास, दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक विमान ने भरी पहली उड़ान; 27 मिनट का खर्च सिर्फ ₹480
- DAVV Indore में हजारों छात्र फेल, UG फर्स्ट-सेकंड ईयर की सितंबर में होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा
- युवराज, डिविलियर्स, वॉर्नर समेत क्रिकेट के दिग्गज फिर उतरेंगे मैदान पर, अक्टूबर में होगा बड़ा टूर्नामेंट
- LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक कराएं KYC; करोड़ों गैस ग्राहकों को राहत
- इंदौर में सरकारी जमीन पर कब्जाधारियों का खुलेगा संपत्तिकर खाता, टैक्स वसूली के प्रस्ताव पर मचा विवाद
- Ladli Behna Yojana: 19 अगस्त को खाते में आएंगे ₹1,750, मैहर से CM मोहन यादव जारी करेंगे 39वीं किस्त
- BJP New Team: नितिन नवीन की नई टीम में बड़े बदलाव, बीजेपी ने दिए 5 बड़े सियासी संदेश
- 20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन
- F-35-राफेल छोड़ो, 5th Gen Su-57 लो! भारत को रूस का बड़ा ऑफर, साथ में मिल सकता है ‘ब्रह्मास्त्र’ हथियार पैकेज
- Jabalpur-Mumbai Expressway: अब सिर्फ 10 घंटे में मुंबई पहुंचेंगे, 200 KM घटेगी दूरी; सफर में होगी 8-10 घंटे की बचत


