नई दिल्ली
चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को भारत आने वाले हैं। वह सीमा मुद्दे पर एनएसए अजित डोभाल के साथ वार्ता करेंगे। यह वार्ता विशेष प्रतिनिधि तंत्र के तहत होगी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को भारत आ रहे हैं। वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि (एसआर) तंत्र के तहत वार्ता करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वांग यी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी चीन के तियानजिन शहर की यात्रा तय है। प्रधानमंत्री शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। सूत्रों ने बताया कि वांग यी का भारत दौरा मुख्य रूप से सीमा विवाद को लेकर अगले दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता को लेकर होगा।
सीमा से जुड़े मुद्दों पर वार्ता के लिए वांग यी और अजीत डोभाल दोनों को अपने-अपने देशों का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। डोभाल पिछले साल दिसंबर में चीन गए थे और वहां उन्होंने वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि वार्ता की थी। कजान (रूस) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक हुई थी, जिस दौरान वार्ता के विभिन्न तंत्रों को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया था।
Thursday, August 6
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
- देश में अव्वलः 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा डिजिटल टोकन
- योगी सरकार ने बुनियादी शिक्षा के एकीकरण को दी नई रफ्तार, 15,613 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे परिषदीय विद्यालय परिसरों में स्थानांतरित
- ममता, समर्पण और संकल्प की मिसाल बनीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शर्मिला ठाकुर
- मातृ वंदना योजना में उत्तर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, लक्ष्य से अधिक हुआ पंजीकरण
- खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी की उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची
- नवनियुक्त कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
- मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्त्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही विगत 15 दिनों में चोरी की लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति जब्त
- ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी


