मुंबई
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 308.47 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,710.25 और निफ्टी 73.20 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,649.55 पर था। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 225.50 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,206.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 28.85 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,864.55 पर था। निफ्टी में आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स लाल निशान में थे, जबकि मेटल, ऑटो और कमोडिटी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स पैक में टाइटन, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एसबीआई, एलएंडटी, एचसीएल टेक और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स थे। रिलायंस, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल (जोमैटो), बीईएल, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और आईटीसी टॉप लूजर्स थे।
जानकारों के मुताबिक, बाजार के गिरने की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर और टैरिफ लगाए जाने की धमकी को माना जा रहा है।
आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपने नोट में कहा, "क्षेत्रवार रुझान मिले-जुले रहे, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में अपेक्षाकृत मजबूती देखी गई, जबकि ज्यादातर अन्य क्षेत्र नुकसान में रहे। खास तौर पर, तेल और गैस, फार्मा, निर्माण और उपभोक्ता वस्तुओं में भारी गिरावट देखी गई।"
नोट में आगे कहा कि मौद्रिक नीति से पहले बाजार में निवेशकों के बीच सर्तकता देखी गई। सत्र के दूसरे भाग में बैंकिंग शेयरों में बिकवाली हुई।
बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सुबह करीब 9 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 384.11 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के बाद 80,634.61 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 113.80 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,608.95 पर था।
Saturday, July 25
Breaking News
- ChatGPT का बड़ा धमाका! नया हेल्थ फीचर लॉन्च, क्या डॉक्टरों की जगह ले पाएगा AI?
- 350 KG थ्रस्ट के साथ भारत ने बनाया पहला स्वदेशी जेट इंजन, डिफेंस टेक्नोलॉजी में बड़ी छलांग
- कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा संग्रहालय नहीं जाएगा! परिवार ने गनियारी स्थित कौशल्या निवास में सहेजने का लिया फैसला
- UPI के वन-क्लिक पेमेंट से Google Pay-PhonePe को बढ़त, Paytm और CRED की बढ़ी चिंता
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बिना अनुमति कोर्ट की वीडियो रीपोस्ट और मोनेटाइजेशन पर रोक
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को लेकर आई अहम जानकारी
- पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुफ्त इलाज वाला कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब अलग से नहीं भरना होगा फॉर्म
- ईरान पर नई जंग की चेतावनी के बीच ट्रंप को एक्सपर्ट की नसीहत, बोले- ‘अमेरिका का हाल वियतनाम जैसा हो सकता है’
- पेट्रोल-डीजल के दाम में लग सकती है ‘आग’! कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल पार करते ही क्यों बढ़ जाती है टेंशन?


