गाजियाबाद
गाजियाबाद के थाना साइबर क्राइम टीम ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को विभिन्न बीमा कंपनियों का प्रतिनिधि या बीमा लोकपाल बताकर लोगों से संपर्क करते थे और बीमा पॉलिसी में अधिक मुनाफा दिलाने और पॉलिसी की रकम को बिटकॉइन में निवेश के नाम पर ठगी करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, एक लैंडलाइन डिवाइस, दो चेक, एक एटीएम कार्ड, एक लग्जरी कार, 1.83 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, अब तक गैंग कुल 44 लाख रुपए की साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम रवि प्रताप, विकास कुमार, नवीन, अनुज और गुंजन हैं। इन सभी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और पुलिस द्वारा उनकी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।
आरोपियों ने पहले अलग-अलग कॉल सेंटर्स में काम किया था, जिससे उनके पास बीमा धारकों का डाटा पहुंचा। इसी डाटा के आधार पर आरोपी लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें बताते थे कि उनकी बीमा पॉलिसी की राशि को बिटकॉइन में बदला जा रहा है, लेकिन इसके लिए कुछ रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। लालच में आकर जब पीड़ित रकम भेजते थे, तो आरोपी उनसे संपर्क बंद कर देते थे।
यही नहीं, इन लोगों ने बीमा कंपनियों की वेबसाइट जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट भी बनाई थी, जिसमें अपने नंबर डाल रखे थे ताकि लोग भ्रमित होकर उनसे ही संपर्क करें। साइबर थाना पुलिस की इस सफलता पर टीम को 25,000 रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया है। पुलिस अब आरोपियों के पुराने मामलों और अन्य पीड़ितों की जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है।
Tuesday, October 20
Breaking News
- दीप्ति जीवांजी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीता गोल्ड, 400 मीटर में बनाया नया रिकॉर्ड
- दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की बढ़ी अवधि, दिवाली-छठ पर इन 6 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
- मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलना था 30 फुट का कॉकरोच, पुलिस की बातचीत के बाद बदला नाम
- संजू सैमसन ने रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के लिए बुक किया पूरा थिएटर, पत्नी-दोस्तों संग देखी फिल्म
- दशहरा 2026: आज रावण दहन का शुभ मुहूर्त, जानें शस्त्र पूजा का सही समय
- हार्वर्ड-MIT के 400 भारतवंशी चुनाव आयोग के समर्थन में आए, अभिजीत दीपके को जवाब
- मोहन भागवत बोले- रिजीम चेंज न हुआ है, न आगे होगा, एकता पर दिया जोर
- एशियन पैरा गेम्स में दीप्ति जीवनजी का गोल्ड, 400 मीटर में बनाया गेम्स रिकॉर्ड
- हार्दिक पंड्या की IPL में नई टीम में एंट्री की चर्चा तेज, CSK नहीं इस फ्रेंचाइजी से जुड़ने की अटकलें
- तवा नदी सूखी, रेत में उगी झाड़ियां; डैम के गेट नहीं खुलने से खेती पर संकट


