धमतरी
जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी अग्निवीर, एसएससी, सीजी व्यापक, रेल्वे आदि परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 17 जुलाई को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला स्थानीय समुदायिक भवन धमतरी में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस कार्यशाला में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत सहित अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदाय किया जाएगा। कार्यशला में आने वाले अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षाओं से संबंधित शंकाओं का समाधान मिल पायेगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा परीक्षा संबंधी तनाव भी कम होगा। इसके अलावा जिले के तीनों अनुभाग धमतरी, कुरूद और नगरी में जुलाई से अक्टूबर तक जिला प्रशासन के सहयोग से अग्निवीर, एसएससी, सीजी व्यापम, रेल्वे आदि परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू हो रहा है, जिसका लाभ जिले के युवा उठा सकते हैं।
Wednesday, September 2
Breaking News
- योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान
- कटनी जमीन सौदा केस: निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया 13 दिन से फरार, गृह ग्राम में भी नहीं मिला सुराग
- इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी, जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से नेहरू स्टेडियम मांगा
- रायसेन जेल में कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली, गंभीर हालत में भोपाल रेफर
- नारायणपुर में छात्रों की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर जोर
- पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के ठिकानों पर ED की रेड, तेंदूखेड़ा-देवरी में खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
- दिशा सालियान केस में 6 साल बाद बड़ा एक्शन, CBI करेगी मौत की जांच; आदित्य ठाकरे पर भी आरोप
- OBC-EWS छात्रों की 100% फीस प्रतिपूर्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से मांगा जवाब
- E20 Petrol पर शिकायतों को लेकर बड़ा ऐलान, गोवा CM प्रमोद सावंत बोले- होगी जांच
- राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत


