बिजुरी
बाजार मे नकली समान बेचने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त होने पर सूचना तस्दीक हेतु टीम गठित की जाकर रेड कार्यवाही की गयी जिस पर कपिलधारा कालोनी थाना बिजुरी मे आरोपी अजय कुमार श्रीवास पिता स्व. संत कुमार श्रीवास उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 09 थाना अमरकंटक का मिला जिससे कब्जे से 115 नग पतंजली मर्स्टड ऑयल की बोतल, टाटा टी प्रीमियम चाय पत्ती कुल 1330 नग, ग्लूकान डी के 740 नग, आल आउट के 1510 नग कुल कीमती 3,07,950/- रुपये का कब्जे से मिला मौके पर उपस्थित जांच अधिकारी के द्वारा सैंपल की जांच करने पर उपरोक्त समान नकली होना पाया गया तथा आरोपी से दस्तावेज मागने पर कोई दस्तावेज पेश नही करने पर आरोपी की कृत्य धारा 51, 63 कॉपी राइट अधिनियम 1957 पाये जाने से उपरोक्त सामग्री को विधिवत जप्त किया जाकर कब्जे पुलिस लिया गया तथा आरोपी अजय कुमार श्रीवास के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विकास सिह, उनि विपुल शुक्ला, प्रआर 171 सतीष मिश्रा आर. 384 नरेन्द्र सिंह म.आर. 522 पूनम पाण्डेय की उल्लेखनीय भूमिका रही।
Friday, November 6
Breaking News
- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आज से दिवाली की छुट्टियां शुरू, अब 12 नवंबर को खुलेंगे स्कूल
- धनतेरस पर भोपाल में होगी धनवर्षा, 1000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान
- MP में 13 हजार कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई-पानी संकट, आज कमिश्नर करेंगे अहम बैठक
- हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP में खुशी की लहर
- दिल्ली की 675 झुग्गी बस्तियों के 4 लाख परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, 1.5 लाख रुपये देने होंगे
- दीपावली पर कुम्हार परिवारों की बढ़ी रफ्तार, सुमेर प्रजापति बनाएंगे 50 हजार मिट्टी के दीये
- CM मोहन यादव आज मुरैना में करेंगे स्वामित्व दस्तावेजों की रजिस्ट्री, अभियान में होंगे शामिल
- पटना के आयुर्वेद कॉलेज में मोतियाबिंद से किडनी स्टोन तक का ऑपरेशन, 80 बीमारियों के इलाज की अनुमति
- छत्तीसगढ़ में दिव्यांग विद्यार्थियों को राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी
- बीजापुर के केजी हिल्स जंगल में 711 बीजीएल सेल बरामद, सुरक्षा के मद्देनजर लोगों की आवाजाही पर रोक


