नई दिल्ली
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कानून-व्यवस्था को लेकर हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार पर बुधवार को हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और आम जनता भय के साए में जीने को मजबूर है। सुरजेवाला ने हरियाणा की छवि को लेकर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि आज राज्य एक ऐसे क्षेत्र के रूप में जाना जा रहा है, जहां अपराध, माफिया राज, गुंडागर्दी, गैंगस्टरों का बोलबाला, लचर पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता ने आम लोगों के जीवन को खौफ से भर दिया है। ऐसे में सरकार को तत्काल प्रभाव से कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित राज्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संगठित अपराध और अराजकता का केंद्र बन गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हरियाणा की जनता को सुरक्षित माहौल देना सरकार की प्राथमिकता नहीं है? उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बीजेपी का काम, अपराधी सरेआम! हरियाणा में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। शायद ही कोई दिन गुजरता हो, जब कोई बड़ी आपराधिक घटना नहीं घटती। आज हरियाणा की छवि एक ऐसे राज्य की बन गई है, जहां अपराध, माफिया राज, गुंडे, बदमाश, गैंगस्टर्स, लचर पुलिस व्यवस्था, प्रशासनिक उदासीनता और राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण आम लोगों का जीवन अब खौफ के साए में है।"
उन्होंने लिखा कि हरियाणा की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। दिनदहाड़े हत्या, सरेआम रंगदारी, धमकी के साथ भाजपा के शासन में माफिया राज कर रहे हैं। गैंगस्टरों के हाथों में हरियाणा की सुरक्षा आज खतरे में है, यहां तक की जेल आज गैंगस्टर के ऑफिस बन गए हैं। हरियाणा में अपराध हाईटेक हो गया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर गुर्गे अपराध को अंजाम दे रहे हैं, सोशल मीडिया के जरिए खौफ फैलाने की साजिश, फिरौती और वसूली सैनी सरकार में सबसे बड़ा धंधा बन गया है।
Sunday, September 20
Breaking News
- देश सेवा से उद्यम सेवा तक – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना ने बनाया सफल उद्यमी
- इंदौर से सीधे जुड़ेगा बुदनी, रेलवे स्टेशन को मिलेगा जंक्शन का दर्जा
- भारत पर अभी नहीं लगा 100% टैरिफ! रूस प्रतिबंध कानून से फिर क्यों बढ़ा खतरा?
- भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, एड शूट के दौरान रचिन रविंद्र चोटिल
- आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ का नोटिस! दिशा सालियान के पिता खुद मातोश्री जाएंगे
- ईरान में हिजाब कानून को चुनौती? बिना स्कार्फ दौड़ में शामिल हुईं महिलाएं, वीडियो वायरल
- जाति प्रमाणपत्र से संबंधित शिकायत पर सतर्कता शाखा की कार्रवाई
- MP-UP की कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट, जबलपुर-वाराणसी एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे सतना-रीवा-प्रयागराज
- शुभेंदु अधिकारी की पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा, नंदीग्राम क्यों बनी प्रतिष्ठा की सीट?
- ट्रेडीशन संग ट्रेड: इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी यूपी की संस्कृति की भव्य झलक


