अहमदाबाद
गुजरात के अहमदाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एयर इंडिया की लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट 171 क्रैश हो गई। हादसे के बाद का मंजर इतना खौफनाक था कि हर ओर अफरा-तफरी मच गई। प्लेन का मलबा दूर-दूर तक बिखरा पड़ा है। आसपास की सड़कों पर जले हुए शव पड़े हैं, जिनकी पहचान तक करना मुश्किल हो रहा है। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में मातम पसर गया। जिनके परिजन इस फ्लाइट में सवार थे, उनके दिलों की धड़कनें थम गईं। कई लोग मंदिरों में जुट गए। folded hands के साथ भगवान से अपनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। हर चेहरा बेचैन है, हर आंख नम।
दमकल और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्लेन का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका है।
स्थानीय चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आसपास की बिल्डिंग्स तक हिल गईं। प्लेन के कुछ हिस्से सड़क के बीच गिरे, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
वहीं एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। इस हादसे में कितनी जानें गईं, इसका आधिकारिक आंकड़ा अब तक नहीं आया है।
Sunday, August 9
Breaking News
- आज का राशिफल 9 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें भविष्यफल, किसे मिलेगा धन लाभ
- 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन! संसद में बिल लाने की तैयारी
- भारत पर 100% टैरिफ को अपनों ने बताया ‘आत्मघाती कदम’, ट्रंप प्रशासन पर उठे सवाल
- 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा का विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, रद्द कर दोबारा परीक्षा की मांग
- यूपी के सरकारी स्कूलों में अब ‘मस्ती की पाठशाला’, 22 अगस्त से शुरू होगा बैगलेस डे
- बिहार के चार नए अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 17 अगस्त से शुरू होगी पढ़ाई
- जेडीयू का Gen Z पर फोकस, निशांत कुमार जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा
- बिहार में शिक्षकों की छुट्टी होगी ऑनलाइन, 24 घंटे में मिलेगा मंजूरी का अपडेट
- बिहार में 1200 से ज्यादा लापता बच्चों की बरामदगी, मानव तस्करी पर सरकार सख्त
- CG शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 700 शिक्षकों के तबादले; जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट


