संभल
उत्तर प्रदेश में अवैध मस्जिद, मदरसों, मंदिरों और दरगाहों पर लगातार बुलडोजर एक्शन जारी है। इसी क्रम में संभल में पीडब्ल्यूडी की सड़क पर बनी अवैध मस्जिद और दरगाह को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग खुद अपने हाथों से अवैध निर्माण को तोड़ रहे हैं।
10 दिन पहले जारी किया गया नोटिस
बता दें कि यह मामला बहजोई रोड अजीजपुर असदपुर का है। यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रही अवैध मस्जिद और दरगाह को हटाने के लिए की जा रही है। संभल प्रशासन ने एक महीने पहले अवैध निर्माण को तोड़ने के आदेश दिए थे, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से 10 दिन पहले नोटिस जारी किया गया था।
मस्जिद को खुद तोड़ रहे मुस्लिम समाज के लोग
ईद उल जुहा पर्व के बाद आज मुस्लिम समाज के लोग खुद मस्जिद और दरगाह के हिस्से को तोड़ रहे हैं। साथ ही बुलडोजर भी अपनी कार्यवाही कर रहा है। दरगाह के सामने मंदिर के हिस्से को भी हिंदू समाज के लोग खुद तोड़ रहे हैं। इस दौरान एसडीएम डॉ वंदना मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है।
Monday, August 31
Breaking News
- बिहार में अब हर वर्ग की महिलाओं को मिलेगा सिविल सेवा प्रोत्साहन का लाभ, ₹1 लाख तक की मदद
- कर्नाटक में मंत्री के बयान पर बवाल, इस्लाम को ‘श्रेष्ठ धर्म’ बताने पर BJP ने मांगी माफी
- IAS से बढ़ता मोहभंग! यूपी में 9 अफसरों ने लिया VRS, 5 ने दिया इस्तीफा
- तिब्बत में ग्लेशियर टूटने से तबाही, बाढ़ के वीडियो डिलीट करने का चीन पर आरोप
- लखनऊ के चौक में फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- विकास लोगों के जीवन में महसूस होना चाहिए
- फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट, अस्पतालों में दवा-ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक
- बिहार में खाद बिक्री व्यवस्था होगी डिजिटल, Farmer ID से होगी उर्वरक की खरीदारी
- CG में खेतों के डिजिटल रिकॉर्ड से बदलेगी कृषि व्यवस्था, किसानों को मिलेगा फायदा
- शहडोल में बाणसागर बांध के 8 गेट खुले, जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा
- सीएम योगी ने यूपी को देश के शीर्ष तीन राज्यों में पहुंचाया, अपराधियों के हौसले किए चकनाचूर : राजनाथ


