मुंबई
मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 11 सालों में न केवल देश के लिए विकास के रास्ते खोले, बल्कि लोगों की सोच को भी सकारात्मक बनाया। घई ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को देशभक्ति और आत्मविश्वास से भर दिया है।
सुभाष घई ने अपनी फिल्म 'कांची' का जिक्र करते हुए बताया कि 11 साल पहले उन्होंने यह फिल्म बनाई थी, जिसमें एक गाना था, "सारे जहां से अच्छा, वो हिंदुस्तान कहां है" उस समय देश में निराशा का माहौल था। लेकिन, साल 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद बदलाव की उम्मीद जगी।
घई ने कहा, "पीएम मोदी सिर्फ देश का विकास नहीं चाहते, बल्कि वे लोगों की सोच बदलना चाहते हैं। वे राष्ट्र को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं, जो मुझे बहुत पसंद आया।" उन्होंने कहा कि इन 11 सालों में बुनियादी ढांचे, तकनीक, रक्षा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रगति हुई है। सरकार का विजन 2047 तक का है, जो दीर्घकालिक और मजबूत है।
घई ने कहा, "आज हमारा देश देशभक्ति से भरा है। कोई दुश्मन हमें चुनौती नहीं दे सकता। हमारी शिक्षा प्रणाली और बच्चों की सोच में बदलाव आया है। आज हमारा देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पर पहुंचने की ओर बढ़ रहा है।"
घई ने याद किया कि 1947 में आजादी के समय भारत को गरीब देश माना जाता था, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। उन्होंने कहा, "पहले विदेशों में हमें गरीब देश के नागरिक के तौर पर देखा जाता था। आज हमें सम्मान मिलता है। लोग हमें उपभोक्ता नहीं, बल्कि उत्पादक के रूप में देखते हैं।"
उन्होंने इस प्रगति के लिए पीएम मोदी और उनकी सरकार को बधाई दी। उन्होंने बताया, “मोदी सरकार की उपलब्धियां सराहनीय हैं। देश अब सुरक्षित और ताकतवर है, और नागरिकों में आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव न केवल बुनियादी ढांचे में हुआ है, बल्कि लोगों की सोच में भी आया है। ये देश के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव है।"
Thursday, October 1
Breaking News
- भारत ने वेस्टइंडीज के गेंदवाजो की जमकर की पिटाई, सबसे बड़ा रन चेज करके सीरीज पर किया कब्जा
- 1 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे रहना होगा सावधान
- शुभमन गिल का धमाका, वनडे में रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक
- रबी सीजन के लिये करें बिजली की पर्याप्त व्यवस्था : ऊर्जा मंत्री तोमर
- योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर, 520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
- कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
- पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण
- योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी
- नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न
- छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत: राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी


