नई दिल्ली
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि विकसित राष्ट्र की दिशा में कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए 'एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम' के मंत्र के साथ एक व्यापक जन आंदोलन शुरू किया गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम को एक "महाआंदोलन" करार दिया, जिसमें वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधे संवाद और साझेदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बातचीत में कहा कि कृषि मंत्री, कृषि विभाग के अधिकारी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वैज्ञानिक, उन्नतशील किसान और राज्य सरकारों के कृषि विभाग, सभी एक टीम के रूप में मिलकर कार्य कर रहे हैं। यह टीम भावना ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि यह महाआंदोलन खेती को बेहतर बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन लागत को घटाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और किसान साथ बैठकर चर्चा कर रहे हैं कि खेती को कैसे अधिक उन्नत और लाभकारी बनाया जाए।
कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि चौथी तिमाही में कृषि क्षेत्र की विकास दर 5.4 प्रतिशत रही है। यह हमारे मेहनती किसानों की मेहनत और सरकार की नीतिगत पहलों का परिणाम है। मैं अपने सभी किसानों को प्रणाम करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में हुए नीतिगत सुधारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इन सुधारों का सीधा लाभ अब किसानों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के पानीपत में किसानों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने राज्य के किसानों से इस महायज्ञ में शामिल होकर उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने और अपनी आय बढ़ाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है।
शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित खेती का संकल्प देश के प्रत्येक कोने और प्रत्येक गांव तक पहुंच रहा है। किसानों का जीवन बदलने वाले इस अभियान से जन-जन जुड़ रहा है।
Friday, September 11
Breaking News
- 3 से 6 वर्ष के बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव तैयार करेगी योगी सरकार, बालवाटिकाओं को बनाया जाएगा पूरी तरह क्रियाशील
- मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तीव्र गति से करें – मुख्य सचिव बर्णवाल
- महिला सशक्तिकरण के लिए बनेंगे स्व-सहायता समूह ; आजीविका और विभागीय योजनाओं से जुड़ेंगी महिलाए
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ
- अवैध शराब के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 3152 छापों में 8418 लीटर शराब बरामद
- ईरान ने फिर शुरू किया अंडरग्राउंड मिसाइलों का निर्माण, अमेरिका-इजरायल के दावों पर उठे सवाल
- MP में गुटखा-तंबाकू का बढ़ा कहर, माउथ कैंसर के मरीज 40% बढ़े; आंकड़ों ने चौंकाया
- ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाने की राह हुई आसान, योगी सरकार ने शुरू किया ऑनलाइन पोर्टल
- बिहार के युवा वकीलों को बड़ा तोहफा, 3 साल तक हर महीने मिलेगा ₹5,000 स्टाइपेंड
- सेवा संकल्प अभियान को लेकर योगी सरकार की बड़ी तैयारी, जनसेवा और स्वच्छता को मिलेगा नया विस्तार


