लातेहार
झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा जंगल में छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन मोस्ट वांटेड नक्सलियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार नक्सलियों में लातेहार जिले का चंदवा निवासी संतोष उरांव, बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी आशीष उरांव और लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र निवासी बालक राम शामिल हैं।
लातेहार के डीएसपी अरविंद कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संतोष के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 23 नक्सली वारदात की एफआईआर दर्ज है। दूसरा नक्सली बालक राम भी नौ आपराधिक और नक्सली वारदातों में वांछित था। आशीष उरांव भी पूर्व में जेल जा चुका है।
बताया गया कि लातेहार के एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि हरगड़वा जंगल में हथियारबंद नक्सली किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कार्रवाई के लिए डीएसपी अरविंद कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। पुलिस की टीम ने जब जंगल में छापेमारी की तो नक्सलियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
नक्सलियों के पास से दो बंदूकें और सात जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। सात मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। इन नक्सलियों ने पिछले महीने चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक गांव के पास ईंट भट्ठा पर फायरिंग की थी और एक मुंशी को गोली मार दी थी। उन्होंने हड़गड़वा स्थित संतोष सिंह की क्रशर इकाई पर भी गोलीबारी की थी।
हाल ही में पीआरए रोड कंस्ट्रक्शन के संचालकों से भी पीएलएफआई के नाम से लेवी की मांग की गई थी। नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार, अरविंद कुमार सिंह, श्रवण कुमार, राकेश कुमार महतो समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। गुरुवार को तीनों नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Saturday, October 24
Breaking News
- इंदौर में 182 हरे-भरे पेड़ों की कटाई को हाई कोर्ट की सशर्त मंजूरी, हजारों पक्षी होंगे प्रभावित
- केरवा डैम के ग्रीन बेल्ट में 19 जगह अतिक्रमण चिन्हित, रेस्टोरेंट भी शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का निर्माण भी मिला
- तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
- बिहार में 531 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 2 के लाइसेंस निलंबित; एक्सपायरी सामान जब्त
- राजस्थान में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, 27 अधिकारियों के खिलाफ 21 मामलों में मुकदमे की मंजूरी
- यूपी में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, आज बूथों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेंगे कैंप
- Jio vs Starlink: भारत में कैसे काम करेगा सैटेलाइट इंटरनेट? जानें पहाड़ों से लेकर गांवों तक कैसे पहुंचेगा नेटवर्क
- ईरान ने समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल्स को बनाया निशाना तो क्या ठप हो जाएगा UPI और WhatsApp?
- रायपुर में कल सजेगी शरद पूर्णिमा महोत्सव की महफिल, अलका चंद्राकर देंगी प्रस्तुति
- भोपाल मास्टर प्लान पर 5 हजार आपत्तियां, छंटनी में लगेंगे 15 दिन


