भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से मेडिकल के एक छात्र की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। दरअसल घटना प्रेमपुरा घाट की है जहां पर युवक दोस्तों के साथ नहाने गया था। युवक विवेक शर्मा खुशीलाल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। छात्र हॉस्टल के अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। दोस्तों के मना करने के बावजूद छात्र विवेक घाट से आगे बढ़ा और फिर डूब गया। 12 घंटे की सर्चिंग के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाल लिया है। मृतक विवेक शर्मा भिंड जिले का रहने वाला था।विवेक शर्मा को तैरना आता था लेकिन तालाब में अत्यधिक काई जम जाने की वजह से वह तैर नहीं सका और गहरे पानी में डूब गया। उनकी मौत से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हला है वहीं हॉस्टल में भी शोक का माहौल है।
Tuesday, September 1
Breaking News
- सिंधु पर फैसला देने वाले हेग कोर्ट को भारत ने क्यों ठुकराया? जानें किस आधार पर खारिज किया आदेश
- जिनपिंग-पुतिन से PM मोदी ने मिलाया हाथ, बगल से चुपचाप गुजर गए शहबाज शरीफ
- झारखंड में भारी बारिश से बिगड़े हालात, सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट
- शहपुरा (भिटौनी) टोल पर अस्थायी रूप से बंद होगा टोल संग्रह : मंत्री सिंह
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
- पुलिस मुख्यालय में हुआ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन
- ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
- युवा अपनी जिज्ञासा, परिश्रम और नवाचार से विकसित भारत की दिशा तय करेंगे : मंत्री परमार
- राजस्थान में ‘बॉस स्कैम’ का खतरा बढ़ा, पुलिस ने कंपनियों के कर्मचारियों को किया अलर्ट
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अध्यक्ष नितिन नबीन से की सौजन्य भेंट


