नई दिल्ली
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाए। वरना उसे हमारी क्वालिटी कार्रवाई का सामना करने के लिए भी पूरी तरह तैयार रहना होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ भवन में 'राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन- 2025' को संबोधित करते हुए कहा कि हमने हमेशा ही, एक जिम्मेदार राष्ट्र होने का रोल, बड़े संयम से निभाया है। हम लगातार इस बात के पक्षधर रहे हैं कि समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए हो। इसका अर्थ यह नहीं है कि हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा उठाए। यदि कहीं, कोई, हमारे इस संयम का फायदा उठाने की कोशिश करता है, तो उसे कल की तरह ही, ‘क्वालिटी कार्रवाई’ का सामना करने के लिए भी पूरी तरह तैयार रहना होगा।
उन्होंने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि भारत की संप्रभुता की सुरक्षा में, कोई भी हद हमारे लिए बाधा नहीं बनेगी, इसका मैं देशवासियों को भरोसा देता हूं। ऐसे जिम्मेदार प्रतिक्रियाओं के लिए हम आगे भी पूरी तरह तैयार हैं और यदि हमारी यह तैयारी बनी हुई है, तो इसमें आपका एक बहुत बड़ा रोल है। भारत का यह रक्षा औद्योगिक जगत का विस्तार, भारत को एक अभूतपूर्व संबल प्रदान कर रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ भवन में 'राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन- 2025' को संबोधित करते हुए कहा, "पाकिस्तान और पीओके में जिस तरह से हमारे सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकानों को तबाह किया है, वह हम सबके लिए एक गौरव का विषय है। क्वालिटी की क्या भूमिका होती है, यह क्या रोल अदा करती है, इसका नमूना हमने कल देखा। जिस सटीकता के साथ ऑपरेशन 'सिंदूर' किया गया, वह अकल्पनीय और सराहनीय है। इसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह हुए और इसमें काफी संख्या में आतंकी मारे गए। जिस तरह से इस ऑपरेशन में निर्दोषों को नुकसान पहुंचाए बिना अंजाम दिया गया, वह इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि हमारी सेनाओं के पास बेहतरीन क्वालिटी के हथियार थे।"
उन्होंने आगे कहा, "हमें भारतीय रक्षा उद्योग को एक मजबूत और विश्वसनीय ब्रांड बनाना है। आज मैं आपसे एक महत्वपूर्ण अपील करने आया हूं। यह अपील है एक मजबूत, विश्व अग्रणी और अत्याधुनिक 'ब्रांड भारत' बनाने की है, ताकि जब देशों को दुनिया के रक्षा बाजार में उत्पादों के बारे में संदेह हो, तो वे 'ब्रांड इंडिया' को चुनें। जब भी संदेह हो, तो भारत को चुनें, यह हमारी यूएसपी होनी चाहिए।"
Wednesday, August 19
Breaking News
- 19 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, जानें कैसा रहेगा दिन
- सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
- आजीविका डबरी और नवा तरिया से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा नया आधार
- मजबूत विचार, सही दिशा और सामूहिक प्रयास से बड़े परिवर्तन संभव : राज्यमंत्री टेटवाल
- भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का पंजीयन शुरू
- शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा विशेष फोकस
- हुनर, तकनीक और अपनत्व से पुनर्वासित युवाओं को विकास की नई राह
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनों के आग्रह पर झूला उत्सव में पहुंचे
- बिल्डिंग बिजनेस-रेडी डिस्ट्रिक्ट्स : मध्यप्रदेश की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधार यात्रा एवं राज्य तथा जिलों के लिए रोडमैप विषय पर हुई कार्यशाला
- राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप


