नई दिल्ली
नोएडा की थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सड़क पर मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज की और उसके सिर में गोली मार दी। यह घटना शुक्रवार को सामने आई, जब पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार दो अज्ञात युवकों ने पीड़ित के गांव के एक व्यक्ति से साइड नहीं देने को लेकर झगड़ा किया। इसके बाद देखते ही देखते गोली चला दी।
इस वारदात में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-63 पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फॉर्च्यूनर वाहन को ट्रेस किया।
जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की। इनमें विकास कुमार बुलंदशहर का मूल निवासी है, जो फिलहाल नोएडा के सेक्टर-71 में रहता है। वहीं, ललित कुमार अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना के खालिसपुर भटोनी का रहने वाला है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर गाड़ी, एक लाइसेंसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक लाइसेंस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सेक्टर-63 इलाके में यह घटना हुई थी और इसमें शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की हालत स्थिर बनी हुई है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
Monday, June 29
Breaking News
- छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्रियों की स्वदेश वापसी पूरी, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा
- बस्तर में सड़कों की सुरक्षा के लिए सख्ती, आयरन केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
- खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया अतिक्रमण, 30 JCB और 600 कर्मचारियों की बड़ी कार्रवाई
- CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज माफ
- 3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान
- 29 जून 2026 राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, धन लाभ और शुभ समाचार के बन रहे योग
- CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में हुए शामिल, बोले- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का गहरा प्रभाव
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, CBI जांच की मांग वाली याचिका पर पूछा- इतनी जल्दबाजी क्यों?
- MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट
- अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा हमला, आधी रात की एयरस्ट्राइक में 35 लोगों की मौत, एक महीने में चौथा अटैक


