नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को वक्फ कानून का विरोध करने वालों पर तंज कसा। उन्होंने कहा है कि वक्फ कानून किसी मजहब का कानून नहीं है। भाजपा नेता ने वीडियो बयान में कहा कि वक्फ की लूट पर वैधानिक छूट चाहने वाली लूट की लंपट लामी लामबंद हुई है। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून धार्मिक कानून नहीं है। यह संवैधानिक कानून है, यह मुल्क का कानून है। यदि आप मुल्क के कानून में भी मजहब के हिसाब से एंट्री और नो एंट्री का बोर्ड लगाएंगे, तो यह न समाज के लिए अच्छा है और न ही संवैधानिक सिद्धांत के लिए अच्छा है, बल्कि समाज के बिखराव और टकराव की भावनाओं को बढ़ाने वाला है।
उन्होंने आगे कहा कि अफसोस की बात है कि कुछ लोग हर सांप्रदायिक फसाद में सियासी मफाद की तलाश करते हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ का जो संशोधन हुआ है, यह धार्मिक आस्था के संरक्षण और प्रशासनिक व्यवस्था के सुधार का है। यह मजहब का नहीं, मुल्क का कानून है।
बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोला था। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ममता सरकार पर आरोप लगाया था कि वह राज्य में बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा को नजरअंदाज कर रही हैं और क्रिमिनल-कम्युनल-क्रूर कारीगरों के हाथों की कठपुतली बन चुकी हैं।
नकवी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर भी जुबानी हमला बोला था। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर भी नकवी ने टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस कुनबे की करतूतों को क्रांति का ताबूत बनाकर पेश करने की कोशिश कर रही है। यह जो कार्रवाई हो रही है, वह किसी राजनीतिक द्वेष का हिस्सा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार पर आधारित वैधानिक प्रक्रिया है। कोर्ट ने पहले ही इस पर निर्देश दिए हुए हैं।
Thursday, March 12
Breaking News
- अल रशीद चैरिटेबल हॉस्पिटल पर धोखाधड़ी का आरोप, आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ योजना से निलंबित
- ईरान का बड़ा कदम: फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने से किया इनकार, अमेरिका से संघर्ष के बीच दिखाए तेवर
- तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए 24 श्रमिकों का प्रशासन ने कराया सफल रेस्क्यू
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों की आवाजाही, जयशंकर-अराघची के फोन कॉल में बनी सहमति
- UAE पर बढ़ा खतरा: ईरानी हमलों से शहरों और बंदरगाहों में दहशत, सिटी बैंक ने बंद की शाखाएं
- बंद खाता या आधार सीडिंग न होने से अटकी राशि, 15 मार्च तक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में सुधार का मौका
- कमर्शियल LPG की कमी: होटल और रेस्टोरेंट्स के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
- अनुदान मांगों पर चर्चा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान: GST 2.0 होगा भारत का सबसे बड़ा रिफॉर्म
- स्कूल में शराब पीकर आए दो सहायक शिक्षक सस्पेंड, डीईओ ने उठाया कड़ा कदम
- LPG संकट पर PM मोदी की अपील, गृह मंत्रालय ने कंट्रोल रूम स्थापित किया, जिले-जिले में प्रशासन अलर्ट


