आष्टा
आष्टा भाजपा के स्थापना दिवस से शुरू हुआ गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत आज आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर रजत जयंती ग्राम सिद्दीकगंज पहुचे । भाजपा मगरदा मंडल द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत आयोजित बस्ती चलो अभियान के दौरान विधायक ने ग्राम पंचायत सिद्दीकगंज की बस्तियों का भ्रमण किया । बस्ती में विधायक ने मप्र शासन की योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात की एवं उनेह किन किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है,लाभ प्राप्त होने में कोई परेशानी तो नही हो रही है,गरीब कल्याण योजना का निशुल्क अनाज मिल रहा है,आवास योजना का किस किस को लाभ मिल,किसान सम्मान निधि खाते में आ रही है या नही,सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। बस्ती के लोगो ने योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि जानकारी दी । बस्ती चलो अभियान के तहत अनुसूचित जाति के सरपंच महेंद्र काजले के निवास पहुचे ओर उनके साथ भोजन किया । सिद्दीकगंज के तालाब का निरीक्षण किया एवं उसे जनभागीदारी से गहरीकरण करने का पंचायत को निर्देश दिये विधायक ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत बस्ती की प्रतिभावान बच्चियों का स्वागत सम्मान किया । बस्ती में स्तिथ रामदेवरा मन्दिर की सफाई कर स्वछता अभियान चलाया।
बस्ती में संगोष्ठी का आयोजन रखा गया । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के साथ राकेश सिसोदिया,अनुसूचित जनजाति वर्ग के सरपंच महेंद्र काजले, हरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र धारवा, नीरज सोलंकी, अरुण श्रीवास्तव,रेवाराम पटवा, राकेश सेन,धर्मेंद्र मालवीय, राहुल बडगूजर,धर्मेंद्र मालवीय कातला सरपंच सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
Friday, November 6
Breaking News
- योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
- अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार: सीएम योगी
- कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल
- योगी सरकार ने आयुष चिकित्सा को दी नई पहचान, साढ़े नौ साल में मजबूत हुआ बुनियादी ढांचा
- CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मचारी
- संत भावविभोर, बोले-योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान
- धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के दामोदर यादव, CM मोहन यादव से की कार्रवाई की मांग
- अमेरिकी मिडटर्म चुनाव का ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी पर नहीं होगा असर, H-1B वीजा पर भी समझें पूरी रणनीति
- सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन


