नई दिल्ली
वक्फ कानून को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस अहम मामले में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपनी दलीलें रखनी शुरू कीं। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बहस की शुरुआत की, जिसके बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी दलीलें पेश कीं। सिब्बल ने अनुच्छेद 26 का जिक्र किया। फिर कहा अगर मुझे वक्फ बनाना है तो मुझे सबूत देना होगा कि मैं 5 साल से इस्लाम का पालन कर रहा हूं, अगर में मुस्लिम ही जन्मा हूं तो मैं ऐसा क्यों करूंगा? मेरा पर्सनल लॉ यहां पर लागू होगा। अगर वक्फ बनाने वाला कागजात देता है तो वक्फ कायम रहेगा। इस पर सीजीआई ने कहा अनुच्छेद 26 धर्मनिरपेक्ष है और ये सभी समुदायों पर लागू होता है।
वहीं, अधिवक्ता सिंघवी ने कोर्ट के समक्ष कहा कि देशभर में करीब आठ लाख वक्फ संपत्तियां हैं, जिनमें से चार लाख से अधिक संपत्तियां ‘वक्फ बाई यूजर’ के तौर पर दर्ज हैं। उन्होंने इस बात को लेकर चिंता जताई कि वक्फ अधिनियम में किए गए संशोधन के बाद इन संपत्तियों पर खतरा उत्पन्न हो गया है।
सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कहा कि जब वे दिल्ली हाईकोर्ट में थे, तब उन्हें बताया गया था कि वह जमीन वक्फ संपत्ति है। उन्होंने कहा, "हमें गलत मत समझिए, हम यह नहीं कह रहे हैं कि सभी वक्फ बाई यूजर संपत्तियां गलत हैं।"
बहस के दौरान सिंघवी ने यह भी कहा कि उन्हें यह तक सुनने में आया है कि संसद भवन की जमीन भी वक्फ की है। उन्होंने कोर्ट से पूछा कि क्या अयोध्या केस में जो फैसले दिए गए, वे इस मामले में लागू नहीं होते? उन्होंने संशोधित वक्फ अधिनियम पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की और कहा कि जब तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं आता, तब तक संशोधन लागू नहीं किया जाना चाहिए।
इस बीच, अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने भी कहा कि अधिनियम की धारा 3(आर) के तीन पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है। खासकर इस बात पर कि 'इस्लाम का पालन करना' यदि आवश्यक धार्मिक अभ्यास माना जाता है, तो इसका प्रभाव नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर भी पड़ सकता है। अहमदी ने कहा कि यह अस्पष्टता पैदा करता है ।
Saturday, November 7
Breaking News
- रतलाम में अनोखी दीपावली, मुक्तिधामों में जलेंगे हजारों दीये; आतिशबाजी और दीपदान से होगा आयोजन
- जबलपुर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 50 झोपड़ियां जलकर खाक; रातभर मशक्कत करती रहीं 13 दमकल गाड़ियां
- CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, 20 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
- उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी बॉल टैम्परिंग में शामिल; 8 साल बाद फिर गरमाया सैंडपेपरगेट विवाद
- MP के लोगों की बढ़ी बचत, एक साल में बैंकों में जमा हुए 99 हजार करोड़ रुपये
- उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान
- E20 पेट्रोल पर कर्नाटक सरकार का बड़ा दावा, जांच में मिला 31.2% तक इथेनॉल
- अमेरिका के बोस्टन में तेलंगाना की 23 वर्षीय छात्रा लापता, 2 नवंबर से पुलिस कर रही तलाश
- दो बच्चों को छोड़ पड़ोसी संग फरार हुई महिला, मां ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार
- Motorola Signature 27 लॉन्च, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया धांसू स्मार्टफोन


