नई दिल्ली
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का पर्दाफाश अब कई बार हो चुका है, लेकिन आज तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि राहुल गांधी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ क्या समझौता किया था। उन्होंने कहा कि इसी समझौते के चलते भारत और चीन के बीच व्यापार घाटा मात्र दस वर्षों में 25 गुना बढ़ गया। पीयूष गोयल ने कहा कि यह कल्पना कर पाना भी कठिन है कि किस हद तक कांग्रेस और यूपीए सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया। उन्होंने राहुल गांधी से मांग की कि वे इस विषय पर देश को जवाब दें।
उन्होंने राहुल गांधी पर विदेश में भारत की आलोचना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे ऑक्सफोर्ड जैसे मंचों पर भारत को बदनाम करते हैं, यही कारण है कि देश की जनता ने ऐसे नेताओं को लगातार खारिज किया है और तीसरी बार उन्हें सत्ता से बाहर रखा है। भारत की जनता और विशेषकर युवा वर्ग कभी भी ऐसे नेताओं को स्वीकार नहीं करेगा, जो देश की छवि को धूमिल करें।
उन्होंने कहा कि देश का हित और उसकी सुरक्षा सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव है। तहव्वुर राणा को भारत लाना एक बड़ी कूटनीतिक सफलता है और यह दिखाता है कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ कितनी सख्त है। उन्होंने कांग्रेस पर 26/11 के हमलों के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस के नेता पीड़ितों की चिंता करने के बजाय फिल्म की शूटिंग देखने और कपड़े बदलने में रुचि दिखा रहे थे।
गोयल ने विपक्ष, विशेषकर महाराष्ट्र के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने संजय राऊत और उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं पर मुसलमानों की गोद में बैठने और आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग चुनावी लाभ के लिए आतंकवाद तक को धर्म से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता, खासकर महाराष्ट्र और मुंबई की जनता, कभी भी ऐसे नेताओं को माफ नहीं करेगी जो देश की सुरक्षा से समझौता करे।
Saturday, August 15
Breaking News
- Bhopal Drug Bust: अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 8.6 किलो ड्रग्स जब्त; 5 गिरफ्तार
- Saif Ali Khan की 1370 एकड़ जमीन पर EOW की जांच तेज, भोपाल में बढ़ा कानूनी पेंच
- भोपाल मंडल में खत्म होंगे रेलवे के समपार फाटक, 2027 तक 11 क्रॉसिंग हटेंगी; 36 ROB चालू
- MP BJP में बड़े बदलाव की आहट! हेमंत खंडेलवाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष से बंद कमरे में 30 मिनट चर्चा
- योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी
- भारत छोड़ो आंदोलन में बनारस पर टूटा था अंग्रेजों का कहर, 18 शहीद हुए थे
- भोपाल में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी! 144 संपत्तियों से हटेगा स्टे, 1000 दुकानें होंगी सील
- 15 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए करें ये 10 काम, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा
- ईरान ने गिराए अमेरिका के 45 Reaper ड्रोन! 25% बेड़ा हुआ तबाह, हथियारों के स्टॉक पर बढ़ा संकट
- रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, बाल शिक्षा भत्ता और हॉस्टल सब्सिडी बढ़ी


