सतना
बुधवार शाम विप्र सेना की आवश्यक बैठक गुप्ता पैलेस में संपन्न हुई,कार्यक्रम की अध्यक्षता सेना के मार्गदर्श श्री रावेंद्र तिवारी ने की सर्व प्रथम कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा भगवान परशुराम जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया गया बैठक का मुख्य उद्देश्य विप्र सेना का विस्तार करना रहा,सामाजिक कार्यक्रमो में अपनी भगीदारी सुनिश्चित करना समाज मे जागरूकता लाना का संकल्प लिया गया कार्यक्रम की अगली कड़ी में विप्र सेना के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समाजसेवी योगेश शर्मा को अपना प्रदेश अध्यक्ष चुना,आगे कार्यक्रम में श्री शर्मा ने अपनी कार्यकारणी का भी गठन किया जिसमें अविन शर्मा संदीप भारती,शिव द्विवेदी एवं विकास मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष बने।संदीप गर्ग,प्रणय धाराधर, लोकेश द्विवेदी शब्द,अभिषेक पांडेय को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिली। डॉ.शैलेश पांडेय,सुनील मिश्रा गप्पी,उदित तिवारी,अभिषेक तिवारी को प्रदेश सहसचिव।दीपक मिश्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष,रजनीश द्विवेदी प्रदेश प्रवक्ता एवं पंकज शुकुल को प्रदेश मीडिया की कमान सौंपी गई।संगठन ने नवनिर्वाचित सदस्यों से संगठन विस्तार हेतु विशेष मुहिम चलाने का निर्णय लिया है एवं आने वाले समय में प्रदेश कार्यकारणी के नेतृत्व में जिला मंडल और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार की योजना बनाई है। बैठक में युवा साथियों ने भी अपने अपने विचार रखे।
Thursday, May 14
Breaking News
- अनुशासनहीनता पर भाजपा कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस
- राहुल गांधी मानहानि मामले में कार्तिकेय चौहान को हाई कोर्ट से राहत, दस्तावेज पेश करने के लिए मिला समय
- सभी विभाग प्रशासन के समन्वय से जरूरत पड़ने पर बाढ़-राहत और बचाव संबंधी एसओपी का पालन सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव जैन
- 42 महीने का रिकॉर्ड टूटा! अप्रैल में थोक महंगाई 8.3% पहुंची, आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ
- केरल में मुख्यमंत्री चेहरे पर सस्पेंस खत्म, वीडी सतीशन होंगे नए CM
- अलौकिक आयोजन सिंहस्थ:2028 के लिए अधिकारी दल निरंतर ले रहे हैं जायजा
- उज्जैन में इंटरनेशनल किन्नर अखाड़े में घमासान, मां काली नंद गिरि ने गुरु से तोड़ा नाता
- मंत्री टेटवाल सार्वजनिक बस से यात्रा कर अपने कार्य क्षेत्र पर पहुँचे
- धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के मुख्य आतिथ्य में विशेष सशस्त्र बल के नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित


