पटना
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। राजधानी पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेतावस्था में आ गए हैं। गृह मंत्रालय किसी भी प्रदेश का महत्वपूर्ण विभाग होता है, जो मुख्यमंत्री के पास है। बिहार में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सवाल को हम लोग सदन (विधानसभा) में और सदन से बाहर भी हमेशा उठाते रहे हैं। सोशल मीडिया और प्रेस रिलीज के जरिए भी आपराधिक घटनाओं का बुलेटिन जारी करते रहते हैं।"
उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। अब यह समझना जरूरी है कि सरकार कैसे चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे हुए लोग अपराधियों को जेल से निकाल रहे हैं और भ्रष्टाचारियों को प्रमोट कर रहे हैं। यही सरकार की नीयत बन गई है।
वक्फ कानून को लेकर उन्होंने कहा, "हम लोगों ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया है। जदयू किसका विरोध कर रही है, उनकी वे जानें। उनकी पार्टी (जदयू) में वक्फ कानून को लेकर विरोध हो रहा है, उन्हें ऐसे लोगों को समझाना चाहिए। उनकी पार्टी में जाकर हम लोग तो विरोध नहीं कर रहे हैं।"
भाजपा द्वारा कांग्रेस और राजद पर तुष्टिकरण की राजनीति के आरोप पर राजद नेता ने कहा कि बंटवारा तो वे कर रहे हैं। धर्म की राजनीति वे कर रहे हैं, नफरत फैलाने का काम वे लोग कर रहे हैं। देश को बांटने का काम वे कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कानून-व्यवस्था को लेकर राजद लगातार सरकार पर हमलावर है। तेजस्वी यादव ने मंगलवार को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 117 आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा था, "भाजपा-नीतीश और अपराधियों के गठजोड़ से संचालित एनडीए सरकार में घटित विगत कुछ दिनों की केवल और केवल चंद आपराधिक घटनाएं गिनिए।"
Friday, November 6
Breaking News
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
- दीपावली के पर्व पर NSS माधव महाविद्यालय ने स्वच्छता संदेश वाले स्टीकर लगाये
- ICAI रायपुर शाखा के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भव्य समापन, IPS दीपमाला कश्यप ने सीए विद्यार्थियों को किया प्रेरित
- दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को योगी सरकार का तोहफा, सीएम ने दी 30 दिन के बोनस की स्वीकृति
- यूपी की राजनीति में प्रियंका गांधी की वापसी, सपा के साथ संतुलन बनाने की तैयारी
- कल पत्नियां भी पॉकेट मनी मांगने लगेंगी’, सुप्रीम कोर्ट जज की टिप्पणी से मचा बवाल
- Steelbird का नया FEC-3 हेलमेट लॉन्च, मिलेगा ECE 22.06 सेफ्टी सर्टिफिकेशन
- चार बार वोटों की गिनती के बाद भी नहीं निकला नतीजा, एक पर्ची से सरपंच बनीं पूनम
- जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बदला ट्रैफिक रूट, रामबन में लागू हुआ वन-वे सिस्टम
- इंदौर में क्रिकेट का रोमांच, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को फ्री में देख सकेंगे फैंस


