जबलपुर
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री कोमलचन्द जैन का आज बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लार्डगंज निवासी श्री जैन का 95 वर्ष की आयु में कल मंगलवार की रात निधन हो गया था। उनकी अंत्येष्टि बुधवार की सुबह रानीताल मुक्तिधाम में की गई। इस मौके पर सशस्त्र जवानों की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके पहले श्री जैन की पार्थिव देह को उनके निवास स्थान से राजकीय सम्मान के साथ रानीताल मुक्तिधाम लाया गया। एसडीएम अधारताल एवं सीएसपी अधारताल ने उनके घर पहुँचकर शासन और प्रशासन की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री जैन की अंतिम यात्रा में एसडीएम आधारताल एवं सीएसपी सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, समाज के सभी वर्गों के नागरिक, विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुये तथा नम आंखों से आजादी के आंदोलन के इस सिपाही को विदाई दी। मुखाग्नि उनके पुत्र बसंत जैन एवं शरद जैन ने दी।
Saturday, July 11
Breaking News
- सिनर ने जोकोविक को हराकर लगातार दूसरी बार विंबलडन फाइनल में जगह बनाई
- विंबलडन में सिनर का दमदार प्रदर्शन, नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में बनाई जगह
- दतिया बवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, पत्थरबाजी और 15 KM जाम पर दिया बड़ा बयान
- 68500 शिक्षक भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को पांच प्रतिशत अर्हता छूट देने की सिफारिश
- नीतीश कुमार बोले, सम्राट चौधरी अब बिहार के विकास को आगे बढ़ाएंगे पूरी मजबूती से
- दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में लगेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, भूजल होगा रिचार्ज
- विदेशी नागरिकों ने मतदाता प्रपत्र भरा तो सीधे दर्ज होगी एफआईआर
- उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत
- बांकीपुर उपचुनाव में BJP की बढ़ीं मुश्किलें, टिकट विवाद के बाद उम्मीदवार के बायोडाटा पर उठा बवाल
- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


