नई दिल्ली (mediasaheb.com)| आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यालयों में बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर के चित्र को पुनः उसके समुचित स्थान पर लगाये जाने की मांग को लेकर उनकी पार्टी धरना-प्रदर्शन जारी रखेगी।
सुश्री आतिशी ने इस मुद्दे पर विधानसभा परिसर में ‘आप’ विधायकों के प्रदर्शन के बीच मीडिया से बातचीत में कहा, “ हम मुख्यमंत्री कार्यालय में बाबा साहेब के फोटो को हटाए जाने के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक प्रदर्शन करते रहेंगे। यह प्रदर्शन तब तक चलेगा, जब तक कि बाबा साहेब की तस्वीर को उचित स्थान पर पुनः नहीं लगा दिया जाता है। ” उन्होंने कहा, “ आज नरेन्द्र मोदी जी (प्रधानमंत्री) बाबा साहेब से बड़े हो गए हैं। ”
इस मुद्दे पर सुबह विधानसभा में उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण के दौरान ‘आप’ के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने लगभग 12 विधायकों को दिनभर के लिये निलंबित कर दिया। हंगामा कर रहे कई विपक्षी विधायकों को मार्शल से सदन के बाहर करा दिया गया था। इसके बाद, ‘आप’ के विधायक विधानसभा परिसर में नारेबाजी करते हुये धरने पर बैठ गये थे, जिसमें सुश्री आतिशी भी शामिल थीं। (वार्ता)
Tuesday, July 7
Breaking News
- राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण
- ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर क्षेत्र में निवेश पर होगा मंथन
- ज्ञानवापी केस से जुड़े जज रवि कुमार दिवाकर चर्चा में, 3 महीने में 13 दोषियों को सुनाई फांसी की सजा
- यूपी में ऑर्गेनिक खेती से बदलेगी किसानों की तस्वीर, युवाओं के लिए खुलेंगे एग्री-बिजनेस के नए रास्ते
- साइबर सिक्योर 2026 अभियान के तहत एमपी ट्रांसको में हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला
- आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
- बिहार के राजस्व न्यायालयों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ ऑनलाइन दस्तावेज और साक्ष्य होंगे मान्य


