नई दिल्ली,(mediasaheb.com)| वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि डिजिटल दुनिया को स्वस्थ बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए भारत दुनिया में सबसे अच्छी जगह है। श्री गोयल नई दिल्ली में ब्रिटेन भारत व्यवसाय परिषद द्वारा आयोजित ‘ब्रिटेन-भारत प्रौद्योगिकी भविष्य विषयक सम्मेलन ” को संबोधित कर रहे थे।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा कि यह समझना महत्वपूर्ण होगा कि भविष्य में डिजिटल दुनिया और स्वस्थ विकास के मुद्दे कैसे आपस में जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा का बड़ा हिस्सा उन प्रणालियों द्वारा खपत किया जाएगा जो डेटा का मंथन करेंगी और इसका स्वस्थ विकास के मुद्दों पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत कम जगहें हैं जहां भारत की तरह इंटरकनेक्टेड ग्रिड हैं। उन्होंने कहा कि 2030 तक भारत में पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा के स्वस्थ मिश्रण के साथ पूरे देश में एक हजार गीगावाट (10 लाख मेगावाट) का ग्रिड परसपर जुड़े होंगे जिसमें जिसमें परंपरागत और नवीकरणीय ऊर्जा का एक अच्छा मिश्रण होगा।
श्री गोयल ने कहा कि भविष्य में दुनिया में डेटा केंद्रों के लिए ऊर्जा की बड़ी आवश्यकता होगी। भारत में उपलब्ध स्वच्छ ऊर्जा की विशाल मात्रा एक अभूतपूर्व विश्वसनीयता और स्थिरता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य डाटा का है और भारत इस मामले में दुनिया भर के निवेशकों के लिए एक बेजोड़ अवसर प्रदान करता है।
प्रौद्योगिकी और नवाचार में निवेश के लिए भारत को सबसे अच्छी जगह के रूप में प्रस्तुत करते हुए, श्री गोयल ने कहा कि एक मजबूत कानूनी प्रणाली के अलावा, भारत डेटा गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए एक नया कानूनी ढांचा लाने जा रहा है जो विश्वसनीय भागीदारों के बीच डेटा के मुक्त प्रवाह को प्रोत्साहित करेगा। श्री गोयल ने कहा कि ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों द्वारा उत्पन्न उच्च स्तर के नवाचार का लाभ उठाने के लिए भारत और ब्रिटेन मिलकर काम कर सकते हैं।(वार्ता)
Tuesday, September 22
Breaking News
- युवाओं के समग्र विकास के लिए योजनाओं में समन्वय और विश्वसनीय डाटा जरूरी : सचिव रघुराज एम आर
- मंत्री परमार की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल की सामान्य परिषद की बैठक हुई संपन्न
- निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 458 मरीजों को मिला परामर्श, 100 औषधीय पौधों का किया गया रोपण
- जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर में बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
- सेवा संकल्प अभियान: जोगी डोंगरी जलाशय में स्वच्छता अभियान से दिया जल संरक्षण का संदेश
- 52 लाख की सब्सिडी के बावजूद नहीं मिले खरीदार, MP के 8 जिलों में फिर शुरू हुए हाईटेक गन्ना हब के आवेदन
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- उपचारित जल के उपयोग पर जोर, निकायों को 50 किमी के दायरे में यूजर तलाशने के निर्देश
- 3 महीने में 82% महंगा हुआ प्याज, ₹30 से बढ़कर ₹54 किलो पहुंचा भाव
- मध्यप्रदेश को टेलीकॉम, सेमीकंडक्टर, जीसीसी और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


