नई दिल्ली (mediasaheb.com)| बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा का आज निधन हो गया। वह करीब 72 वर्ष की थी। शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमार चल रही थीं और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिन्हा ने फेसबुक पोस्ट कर अपनी मां शारदा सिन्हा के निधन की जानकारी दी है। अंशुमान सिन्हा ने लिखा कि “आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।”
महापर्व छठ के गीत गाकर मशहूर हुईं शारदा सिन्हा का निधन छठ पूजा के ही पहले व्रत यानी नहाय-खाय के दिन हुआ है। इससे पहले सोमवार को शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने अपने फेसबुक पर अपनी मां की स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लिखा था, ‘शारदा सिन्हा मां कुछ देरपहले वेंटिलेटर पर चली गई हैं। यह खबर इस बार सच है। प्रार्थनाओं और दुआओं की बहुत जरुरत है।’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा से फोन पर बातचीत कर उनकी मां का हालचाल लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने अंशुमान सिन्हा से कहा था कि वो बिल्कुल मजबूती से अपनी मां का इलाज कराएं। इसके साथ ही मोदी ने अंशुमन सिन्हा को उनकी मां के इलाज में हर संभव मदद का भरोसा भी दिया था। शारदा सिन्हा को बिहार कोकिला के अलावा भोजपुरी कोकिला, भिखारी ठाकुर सम्मान, बिहार रत्न, मिथिलि विभूति सहित कई सम्मान मिले हैं। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी, मगही और मैथिली भाषाओं में विवाह और छठ के गीत गाए हैं जो लोगों के बीच काफी प्रचलित हुए। शारदा सिन्हा को पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। (वार्ता)
Monday, February 9
Breaking News
- पहली नजर में वेटर से प्यार, 7 साल बाद एक फोन… और बन गई पति की कातिल: अंजू की खौफनाक कहानी
- अप्रकाशित किताब लीक मामला: जनरल नरवणे से जुड़ी FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
- दिल्ली में 5-स्टार होटल बने ‘सोने के महल’! अचानक लाखों में पहुंचा रूम किराया, क्या है असली वजह?
- पैदल बिहार घूमेंगे तेज प्रताप यादव, होली के बाद शुरू होगी यात्रा; प्रशांत किशोर स्टाइल में संगठन विस्तार
- रिश्तों पर दाग: बेटी ने मां का भरोसा तोड़ा, प्रेमी को भेज दिए निजी फोटो
- बंधुआ और बाल श्रम मुक्त मध्यप्रदेश हमारा लक्ष्य: श्रम मंत्री श्री पटेल
- ‘फॉर्मूला भारत 2026’ में MIT ADT विश्वविद्यालय की शानदार उपलब्धि
- कोर्ट की गरिमा पर हमला! जज के सामने मारपीट पर CJI सख्त, तुरंत ऐक्शन
- मध्यप्रदेश पुलिस ने चोरी एवं रेलवे संपत्ति चुराने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
- कृषि और पशुपालन किसानों के लिए बन रहा लाभकारी व्यवसाय


