रायपुर (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आज उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा के मैथिली और भोजपुरी लोक गीत पिछले कई दशकों से अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं और आस्था के महान पर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीत सदैव याद किए जाएंगे। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा: “सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!” (स्त्रोत-पीआईबी)
Monday, May 18
Breaking News
- 5जी कवरेज में बिहार ने मारी बाजी, कर्नाटक और यूपी भी रह गए पीछे
- अयोध्या की राह पर भोजशाल,हाई कोर्ट के फैसले का हिंदू और मुसलमानों के लिए क्या मतलब है?
- तुर्की ने दिखाया नई यिल्दिरिमहान ICBM, भारत के लिए चिंता बढ़ी
- भारतीय रेलवे के नए सिस्टम से MP की 236 ट्रेनें पकड़ेंगी रफ्तार, लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा
- एक इंजेक्शन से 10% तक वजन कम और खर्राटों से राहत, SN की स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे
- WHO ने ईबोला को लेकर वैश्विक आपातकाल घोषित किया, कांगो-युगांडा में बढ़ा खतरा
- 18 May 2026 Rashifal: मेष से मीन राशि तक जानें आज का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
- सीएम योगी के निर्देश पर चार बड़ी महत्वाकांक्षी योजनाएं पूरे प्रदेश में लागू, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत
- पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश
- भोपाल में 18 मई को होगा ऊर्जा विकास निगम के व्हाट्सऐप चैटबॉट का शुभारंभ


