रायपुर/ दिल्ली (mediasaheb.com) प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 में गुजरात के वडनगर के एक गुजराती परिवार में हुआ था। वह बहुत कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हो गए थे। बाद में वे भाजपा से जुड़े, और बीजेपी राष्ट्रिय महासचिव पद पर रहे, फिर वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और तीन बार लगातार वहां भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कभी चुनावी हार का सामना नहीं किया। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 और 2019 को लोकसभा चुनाव भी जीता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज उनका 71वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें देश और दुनिया भर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग बधाईया और शुभकामनाये दे रहे हैं। वहीं, इस मौके पर भाजपा सेवा और समर्पण अभियान चला रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, राहुल गांधी व योगी अदित्यानाथ के साथ-साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत विपक्षी दलों के नेता भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

