नई दिल्ली (mediasaheb.com)| संसद की अभेद्य सुरक्षा को भेदते हुए 2 युवक आज लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन के भीतर कूद गये और सदन की कार्यवाही तुरंत स्थगित कर दी गयी। सदन में शून्यकाल की कार्यवाही चल रही थी। पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल कार्यवाही का संचालन कर रहे थे। करीब एक बज कर 2 मिनट पर दर्शक दीर्घा से एक युवक कूदा तो श्री अग्रवाल एकदम से अचकचा गये और उन्होंने पूछा कि क्या कोई गिर गया है। सदन में पकड़ो पकड़ो का शोर होने लगा। चंद पलों में ही जैसे ही मामला समझ में आया, श्री अग्रवाल ने कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।
बाद में पता चला कि कुल दो लोग कूदे थे। ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। इन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। उनमें एक का नाम सागर बताया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों लोग मैसूर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा दर्शक दीर्घा का पास हासिल करके संसद भवन पहुंचे थे।(वार्ता)
Saturday, March 21
Breaking News
- रामनगरी में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रपति का स्वागत
- सीएम योगी करेंगे ‘वन एवं अर्थव्यवस्थाएं’ विषयक राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन
- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना कार्यक्रम
- एमपी के इस जिले में 30 एकड़ पर बनेंगे 2000 घर और 200 दुकानें, मिली मंजूरी
- प्लास्टिक, पेंट, टूथपेस्ट, वैसलीन… ये 50 चीजें तेल-गैस के कुओं से निकले क्रूड से बनती हैं
- एमपी से राज्यसभा चुनाव में BAP उतारेगी उम्मीदवार, कमलेश्वर डोडियार ने मोदी और राहुल से मांगा समर्थन
- हरियाणा, ओडिशा और बिहार की घटनाओं से बढ़ी टेंशन! कांग्रेस को राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों की बाड़ेबंदी की तैयारी
- Mini Cooper S Victory Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और डिजाइन के बारे में
- केरल में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह
- ईरान-इजरायल तनाव का असर: मुंबई में घर खरीदना होगा और भी महंगा


