नागपूर, (mediasaheb.com) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारकों की 3 दिन की बैठक आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में होने जा रही है। प्रांत प्रचारकों की यह वार्षिक बैठक है जो हर साल अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद जुलाई माह में होती है। इस बैठक में देश भर में सेवारत संघ के प्रांत प्रचारक हिस्सा लेते हैं।
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 11 से 13 जुलाई तक चलने वाली इस बैठक में देश भर से आने वाले प्रांत प्रचारक शामिल होंगे। दूसरे चरण की बैठक में संघ के प्रांत प्रचारकों के अलावा संघ से जुड़े अन्य संगठनों जैसे विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ और आरोग्य भारती जैसे 40 सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे। तिसरे चरण की बैठक में केवल संघ के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे जो दोनो चरणों की बैठकों की समीक्षा करेंगे।
प्रांत प्रचारको कि बैठक प्रतिवर्ष जुलाई माह में आयोजित की जाती है और इसमें कोई प्रस्ताव या नीतिगत निर्णय नही होते हैं। इस बैठक में प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक, अखिल भारतीय पदाधिकारी तथा विविध कार्यों के प्रमुख कार्यकर्ता समेत करीब 300 लोग शामिल होंगे। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी के अलावा संघ के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। (हिं.स.)
Friday, February 27
Breaking News
- पन्ना में लुटेरी दुल्हन गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार, युवक को अगवा कर लूटे 1 लाख रुपए
- ‘हालात बदले तो भारत-अमेरिका ट्रेड डील को री-बैलेंस किया जाएगा’, पीयूष गोयल का बड़ा बयान राइजिंग भारत मंच से
- भोपाल में शराब ठेकों की कीमतों में ₹239 करोड़ की बढ़ोतरी, 87 दुकानों का कुल टारगेट ₹1432 करोड़
- ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज से हटाया गया बैन, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
- जम्मू-कश्मीर का दबदबा जारी, कर्नाटक पर बढ़ाई 400+ रनों की मजबूत बढ़त
- झारखंड नगर निकाय चुनाव: 5 सीटों के नतीजे घोषित, चाकुलिया में JMM और खूंटी में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी
- ट्विटर के फाउंडर जैक डोर्सी ने 4000 कर्मचारियों को निकाला, कहा- AI के कारण हो रही छंटनी
- अश्विन का करारा जवाब: अभिषेक को ‘लप्पेबाज’ कहने पर पाकिस्तानी खिलाड़ी की बोलती बंद
- ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत, जॉर्जिया वोल के शतक ने भारत को किया पस्त
- न्यूलीवेड कपल विजय-रश्मिका ने पीएम मोदी को रिसेप्शन में किया इन्वाइट, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल


