एमसीबी/नारायणपुर
– हितग्राही मूलक महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत चिन्हांकित ग्रामों में 100 प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ग्राम नारायणपुर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान कुल 22 नए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का निशुल्क लाभ मिल सकेगा। यह शिविर ग्राम पंचायत नारायणपुर, विकासखंड मनेंद्रगढ़, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आयोजित किया गया। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला और अधिक से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ लिया। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा सुनिश्चित हो रही है।
Saturday, May 23
Breaking News
- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कोपरा जलाशय में जागरूकता कार्यक्रम
- गोंदिया यार्ड में 2 दिन चला मेंटेनेंस, आधा दर्जन लोकल ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान
- सहकार से समृद्धि की ओर: नवा रायपुर में छह राज्यों की क्षेत्रीय सहकारिता कार्यशाला संपन्न
- योगी सरकार का तोहफा: यूपी में 5वें-6वें वेतनमान कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता
- जहानाबाद में ‘मोहब्बत का टावर ड्रामा’, 120 फीट ऊपर चढ़ी लड़की
- कान्स में ऐश्वर्या राय को लेकर वायरल दावा कितना सच? जानिए पूरा मामला
- पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम, आम आदमी पर बढ़ा बोझ
- नौतपा 2026: 25 मई से 2 जून तक चलेगा भीषण गर्मी का दौर, शास्त्रों में बताए गए दान के उपाय
- राजस्थान में मौसम का डबल अटैक: कहीं आंधी-बारिश, कहीं 48 डिग्री तक हीटवेव का अलर्ट
- 116 एकड़ जंगल पर चला कुल्हाड़ा, रेवाडीह में बेशकीमती पेड़ों की कटाई से हड़कंप


