रायपुर (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016 से 2020 तक स्वीकृत निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों के लिए द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में जारी किया गया है। जिले के सभी सातों विकासखंडों में 1682 हितग्राहियों को 07 करोड़ 41 लाख 24 हजार रुपए जारी किए गए हैं।आवास निर्माण का कार्य निर्धारित स्तर तक पहुंचने पर आगामी किश्त की राशि जारी की जाएगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमीत अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत निर्माणाधीन आवासों के लिए अंतागढ़ विकासखंड के 68 हितग्राहियों के लिए 28 लाख 80 हजार रुपए, भानुप्रतापपुर विकासखंड के 49 हितग्राहियों के लिए 22 लाख 35 हजार रुपए, चारामा विकासखंड के 266 हितग्राहियों के लिए 01 करोड़ 19 लाख 70 हजार रुपए, दुर्गुकोंदल विकास खंड के 82 हितग्राहियों के लिए 33 लाख 68 हजार रुपए, कांकेर विकास खंड के 504 हितग्राहियों के लिए 02 करोड़ 26 लाख 75 हजार रुपए, कोयलीबेड़ा विकासखंड के 133 हितग्राहियों के लिए 55 लाख 91 हजार रुपए तथा नरहरपुर विकासखंड के 580 हितग्राहियों के लिए 02 करोड़ 54 लाख 05 हजार रुपए जारी किए गए हैं।
Friday, April 10
Breaking News
- बंगाल में UCC लागू, 45 दिन में सातवां वेतन, महिलाओं को 3000 रुपये… अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो
- नमाज के वक्त नहीं करते थे हमला, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आर्मी चीफ का बयान- सबका मालिक एक
- वृंदावन परिक्रमा मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण, योगी सरकार की बड़ी योजना
- WWE रॉ में एंट्री के दौरान गिर पड़े ब्रॉक लैसनर, वीडियो वायरल
- मेदिनीनगर में 12 अप्रैल को विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी तेज
- खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : अरुण साव
- चतरा होम गार्ड बहाली में ठगी का खेल, अभ्यर्थियों को चेतावनी
- FIDE कैंडिडेट्स में भारत की वैशाली टॉप पर, निर्णायक मोड़ पर टूर्नामेंट
- प्रकृति में जनजातीयों की अटूट आस्था, देवी-देवताओं के वास से जल जंगल का हो रहा संरक्षण व संवर्धन: मंत्री रामविचार नेताम
- नक्सल उन्मूलन के बाद बालाघाट जिले में तेज करें विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


